Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘लव स्टोरी का खौफनाक एंड’…छोटी सी बात पर घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्यार में पागल एक युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। जिसके बाद खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। युवक की मौत हो गई है। युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कई दिन से दोनों के बीच अनबन के कारण बातचीत बंद हो गई थी।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Jun 11, 2024 17:09
Firing

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने युवती को घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी शूट कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने देखा कि युवती लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरी हुई है। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन युवक मौके से भाग गया। लोगों ने उसका पीछा किया और खेत में घेर लिया। घिरता देख उसने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

बुआ के घर आता था आरोपी, वहीं शुरू हुई प्रेम कहानी

मृतक की पहचान थाना देवबंद के गांव भायला के रहने वाले राजन के तौर पर हुई है। राजन का 24 साल की लड़की से अफेयर चल रहा था। युवती थाना नागल के गांव ताजपुर की रहने वाली है। राजन अक्सर ताजपुर अपनी बुआ से मिलने आता था। जिसके बाद उसकी युवती से पहचान हो गई और मोबाइल पर बात होने लगी। दोनों के बीच अफेयर की जानकारी युवती के परिजनों को भी लग गई थी। ये लोग दोनों के विवाह के लिए राजी हो गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव के नेता ने खुद को मारी गोली, घर में मिली लाश

अभी शादी को लेकर बातचीत जारी थी कि किसी बात को लेकर प्रेमी युगल में तकरार हो गई। जिसके बाद लड़की ने युवक से शादी करने के इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर राजन गुस्से में था। जिसके बाद वह तमंचा लेकर लड़की के घर आया। उसने लड़की को देखते ही गोली मार दी। बाद में राजन ने उसी तमंचे से खुद पर फायर किया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसका पीछा जारी रखा। आरोपी खेत में घिरा, तो उसने खुद को शूट कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने बताया कि युवती अस्पताल में दाखिल है। लड़की के इनकार करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2024 05:09 PM

संबंधित खबरें