UP में भीषण सड़क हादसा, उन्नाव में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौत

Road Accident in Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. हादसा ऑटो और ट्रक की टक्कर से हुआ, जिसमें ऑटो सवार यात्री उछलकर सड़क पर गिरे और 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मौके पर आकर कार्रवाई की है.

unnao road accident

ट्रक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हुई है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है. टक्कर लगते ही ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर गिरे और ऑटो पलट गया. हादसे में सवारियां बुरी तरह घायल हुईं, जिनमें से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल 4 लोगों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. राहगीरों से हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, चित्तूर में खाई में बस गिरने से अब तक 9 की मौत

विज्ञापन

ऑटो के अंदर फंसी कई सवारियां

बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कुछ लोग ऑटो के अंदर ही फंस गए. हादसा अजगैन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव मकूर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास हुआ. पुलिस ने हादसा होने के कारणों की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है. वहीं घायलों के होश में आने का इंतजार भी पुलिस को है. वहीं ऑटो से टक्कर के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ. ट्रक बहुत तेज स्पीड से आया, जिस वजह से उसका बैलेंस बिगड़ा और वह गलत दिशा में जाकर ऑटो से टकरा गया. टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई थी और लोगों की भीड़ जुट गई थी. लोगों ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं और सभी को ओवरटेक करके ट्रक लेकर फरार हो गया. अफरा-तफरी में नंबर नोट नहीं कर पाए.

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया हादसे का केस

अजगैन थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. सबसे पहले हादसाग्रस्त ऑटो को साइड में कराकर ट्रैफिक शुरू कराया गया. ऑटो में फंसे शवों को निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की वजह लापरवाही बताई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ