पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, वैगनआर से भिड़ी ब्रेजा महिला समेत पांच लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Horrific accident: उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे, जिन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया है. हादसा, सड़क के किनारे खड़ी वैगनआर कार में पीछे से ब्रेजा कार के जोरदार टक्कर मारने से हुआ.

barabanki accident

Purvanchal Expressway Horrific accident: उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. बाराबंकी जिले में सड़क के किनारे खड़ी वैगनआर कार में पीछे से ब्रेजा कार के जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वैगनआर कार के अंदर बैठे व कार के पास खड़ी एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में ब्रेजा कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी वैगनआर कार करीब 200 मीटर दूर उछलकर गिरी और उसमें आग लग गई. CM योगी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

हादसे को लेकर क्या बोले बाराबंकी के जिलाधिकारी?

बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पॉइंट नंबर 51.6 पर सुबेहा थाना क्षेत्र के रतौली ढीह गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. आमने-सामने दो कारों की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. ब्रेजा कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

वैगनआर में एक महिला, तीन बच्चे, एक पुरुष सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रेजा कार की स्पीड ज्यादा थी. ब्रेजा कार का ड्राइवर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार को देख नहीं पाया और पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग की लपटें उठ गईं. हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और जिंदगियां बचाने के प्रयास में जुट गए. जानकारी के मुताबिक, ब्रेजा में एक युवती के अलावा तीन महिलाएं सवार थीं. तीनों महिलाओं की चोटें कम गंभीर थीं, जबकि युवती और ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, वैगनआर में सवार एक महिला और बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य बच्चियों को नाजुक हालत में सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ