आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, चित्तूर में खाई में बस गिरने से अब तक 9 की मौत

Bus Accident in Andhra Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में 21 लोगों की बस हादसे में मौत के बाद आंध्र प्रदेश में बस हादसे में 9 लोगों की मौत होने की खबर है. यात्रियों से भरी बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई. हादसे की खबर एक राहगीर ने पुलिस को दी. शव खाई से निकाल लिए गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bus Accident | Chitoor | Andhra Pradesh

सड़क से उतरकर नीचे वाली सड़क पर गिरी बस.

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. चित्तूर में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन करके भद्राचलम से लौट रहे थे

ASR जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि आज सुबह चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हादसा हुआ है. एक बस सड़क से उतरकर नीचे पलट गई. घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार यात्री भद्राचलम से दर्शन करके लौट रहे थे कि मोड़ काटते समय बैलेंस बिगड़ने से बस सड़क से उतर नीचे खाई में दूसरी सड़क पर जाकर गिर गई. बस में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे.

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

चित्तूर में हुए बस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि चित्तूर जिले के अल्लूरी सीताराम राजू के पास यात्रियों से भरी प्रावइेट बस के एक्सीडेंट की खबर सुनकर दुख हुआ. हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हुई है. पुलिस और प्रशासन अधिकारियों से बात करके घायलों को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है. सरकार हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संत्प्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है.

विज्ञापन

हादसा होने के कारणों की तलाश शुरू

पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, बस चित्तूर-मरडुमल्‍ली गिरी मार्ग पर मोड़ काटते समय अनबैलेंस हुई और सड़क से उतरकर नीचे गिर गई. फिर भी हर एंगल से जांच करके हादसा होने के अन्य कारण तलाशे जाएंगे. घायलों के बयान दर्ज करके आगे की जांच की जाएगी. अगर हादसे में किसी भी तरह की ड्राइवर की लापरवाही नजर आई तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ