---विज्ञापन---

Ritesh Pandey ने ‘चिट्ठी बम’ फोड़ा, बसपा को छोड़ा और जॉइन की भाजपा, बोले- अभी 9 और आएंगे

Ritesh Pandey Joins BJP: बसपा छोड़कर रितेश पांडेय ने भाजपा जॉइन कर ली है। साथ ही उन्होंने बसपा और मायावती को लोकसभा चुनाव से पहले कई झटके लगने की बात कही है। उन्होंने खुलासा किया कि बसपा के कई नेता अन्य दलों के संपर्क में हैं। बता दें कि रितेश पांडेय उन सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने PM मोदी के साथ लंच किया था।

---विज्ञापन---

BSP Leader Ritesh Pandey Joins BJP: ‘चिट्ठी बम’ फोड़कर बसपा छोड़ने वाले रितेश पांडेय ने भाजपा जॉइन कर ली है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही रितेश ने कमल का फूल थाम लिया।

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। वहीं रितेश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि बसपा के करीब 9 नेता अन्य दलों के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को कई झटके लगने वाले हैं।

---विज्ञापन---

 

मायावती मांगने पर भी नहीं दे रही थीं टाइम

रितेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच किया था। उस समय वे उनसे काफी प्रभावित हुए थे। बसपा में कई दिन से उनके साथ नाइंसाफी हो रही थी, जिसका जिक्र उन्होंने इस्तीफे के साथ लिखी चिट्ठी में भी किया।

---विज्ञापन---

मायावती से वे काफी समय से मिलना चाह रहे थे, लेकिन वे टाइम नहीं दे रही थीं। काफी समय से मुझे पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा था। पार्टी नेतृत्व की ओर से संवाद भी नहीं किया जाता था। काफी कोशिशों के बाद मुझे लगा कि अब पार्टी को मेरी जरूरत नहीं और अपना आत्मसम्मान रखते हुए बसपा छोड़ दी।

 

---विज्ञापन---

बसपा के कई सांसद तलाश रहे हैं नई राह

मीडिया रिपोर्ट अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को कई झटके लग सकते हैं। पार्टी के सांसद नहीं राह तलाश रहे हैं। 5 सांसद भाजपा, 2 कांग्रेस और 2 समाजवादी पार्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर, लालगंज से सांसद संगीता आजाद की भाजपा के साथ बातचीत चल रही है।

---विज्ञापन---

श्रावस्ती से बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा भी भाजपा के दिग्गज नेताओं से मिल चुके हैं। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली की बातचीत कांग्रेस से चल रही है। सांसद श्याम सिंह यादव उत्तर प्रदेश पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हो चुके हैं। बसपा के कई नेता मायावती के रवैये ओर उनकी नीतियों से खुश नहीं हैं और पार्टी छोड़ने का विचार बना रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 25, 2024 04:36 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola