Muzaffarnagar Couple Suicide Attempt: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले शख्स ने सुसाइड करने की कोशिश की है। उसने अपनी प्रेमिका के साथ जहर निगल लिया। दोनों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीं युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
घटना 9 फरवरी 2025 की है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुच्चा बस्ती गांव में प्रेमी जोड़े ने जहर खाया। पुलिस ने केस दर्ज करक जांच शुरू कर दी है। लड़की का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के शादी के लिए राजी नहीं होने पर दोनों ने जान देने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें:Mumbai News: नाबालिग बेटी से रेप करके थमाए 100 रुपये, दरिंदा बाप बोला- किसी को बताना नहीं
लड़की की मां का अपहरण-हत्या का आरोप
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे का शिकार हुए थे। इस दौरान उनकी जान 25 साल के रजत कुमार ने अपने दोस्त निशू के साथ मिलकर बचाई थी, लेकिन स्टार क्रिकेटर की जान बचाने वाले रजत ने अब अपनी 21 साल की प्रेमिका मनु कश्यप के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की, क्योंकि परिवार वाले उन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे।
मनु कश्यप की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि रजत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारों ने जातिगत मतभेदों के कारण उनके रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार करते हुए उनकी शादी कहीं और तय कर दी थी। वहीं मनु कश्यप की मौत के बाद उसकी मां ने आरोप लगाया है कि रजत कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया और उसे जहर दे दिया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:Plane Crash का खौफनाक वीडियो! क्रैश होकर समुद्र में गिरा अमेरिकी नौसेना का विमान
दिसंबर 2022 में हुआ था क्रिकेटर का एक्सीडेंट
बता दें कि रजत कुमार 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत की जान बचाकर सुर्खियों में आया था। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत
दिल्ली से उत्तराखंड में अपने घर रुड़की जा रहे थे। रास्ते में देहरादून हाईवे पर उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई थी। धू-धू कर जलती कार हाईवे किनारे बनी फैक्ट्री में काम करने वाले युवकों ने देखी।
उन्होंने कार सवार की जान बचाने की कोशिश की, तब उन्हें पता चला कि ड्राइवर ऋषभ पंत है। दोनों ने उन्हें जलती हुई गाड़ी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पतान पहुंचाया। उनकी बहादुरी को देखते हुए देशभर में उनकी प्रशंसा हुई। ऋषभ पंत ने उन्हें तोहफे में स्कूटर उपहार में दिए। साथ ही ऋषभ पंत ने रिकवरी करके क्रिकेट में वापसी कर ली है।
यह भी पढ़ें:Watch: विमान में आग का भयानक वीडियो, क्रैश होने से बची फ्लाइट, 300 से ज्यादा यात्रियों में हड़कप
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
27 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
45 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines