Watch: विमान में आग का भयानक वीडियो, क्रैश होने से बची फ्लाइट, 300 से ज्यादा यात्रियों में हड़कप

Plane Catches Fire Video: फ्लोरिडा जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई। अचानक आसमान में विमान से इंजन की लपटें निकलने लगी थीं, जिन्हें देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराकर हादसा होने से बचा लिया।

Florida Flight

Florida Flight

विज्ञापन

USA Florida Flight Catches Fire: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विमान के इंजन से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं। विमान करीब 30000 फीट ऊंचाई पर है और उसके इंजन से आग की लपटें निकली रही हैं, जिन्हें देखकर विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने खिड़की से आग की लपटें देखकर पायलट क्रू को बताया, जिन्होंने इंजन में टेक्निकल फॉल्ट डिटेक्ट किया। फ्लाइट क्रैश होने के डर से पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। पायलट ने ATC से संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की परमिशन मिल गई।

पायलट ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर हादसा होने से बचाया। इस दौरान फ्लाइट में सवार 300 से ज्यादा यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। पायलट-क्रू मेंबर्स समेत सभी पैसैंजर्स की जान दांव पर लगी थी, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग होते ही एयरपोर्ट स्टाफ ने इमरजेंसी गेट से पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया और टेक्निकल फॉल्ट ठीक करने के लिए विमान को इंजीनियर्स को सौंप दिया। इस तरह फ्लाइट क्रैश होने से बचा ली गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट डरबन से फ्लोरिडा जा रही थी कि रास्ते में घटना हो गई। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और एयरलाइन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ