Plane Crash का खौफनाक वीडियो! क्रैश होकर समुद्र में गिरा अमेरिकी नौसेना का विमान

US Navy Plane Crash: अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। नौसेना का जेट प्लेन क्रैश होकर समुद्र में गिरा गया। क्रैश होने से पहले दोनों पायलट कूद गए थे, जिन्हें समुद्र में पानी के अंदर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे का वीडियो सामने आया है।

US Navy Plane Crash

US Navy Plane Crash

विज्ञापन

Plane Crash Video Viral: अमेरिका में एक और विमान हादसा हो गया है। अमेरिकी नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र तट पर गिर गया। हादसे में विमान बुरी तरह टूट फूट गया, लेकिन विमान में सवार पायलटों की जान बच गई। उन्हें मछुआरों ने रेस्क्यू किया। हादसा सैन डिएगो में व्हिडबे द्वीप पर हुआ। हादसाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकी नौसेना का EA-18G ग्रोलर जेट था। व्हिडबे द्वीप US नेवी एयरबेस पर तैनात विमान और चालक दल से जुड़ी पिछले 4 महीने में दूसरी दुर्घटना है। वहीं अमेरिका में पिछले डेढ़ महीने में अमेरिकी सेना से जुड़ा दूसरा हादसा है।

भारतीय समयानुसार, बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद ही जेट प्लेन क्रैश हुआ। दोनों क्रू मेंबर सैन डिएगो खाड़ी में पॉइंट लोमा से जेट प्लेन से बाहर निकल गए और पानी में गिर गए, जिन्हें करीब 10 मिनट के अंदर मछुआरों और तटरक्षक बल ने ढूंढ निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। दोनों पायलटों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। अमेरिकी तटरक्षक बल की प्रवक्ता पेटी ऑफिसर क्रिस्टोफर सैप्पी ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

प्लेन का मलबा खाड़ी के अंदर ही मिला

AP की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ 2 सीट वाला जेट प्लेन इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन (VAQ) 135 में तैनात था, जिसे NAS व्हिडबे द्वीप पर ‘ब्लैक रेवेन्स के नाम से जाना जाता है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्लेन कैलिफोर्निया क्यों गया था‌? प्लेन का मलबा बुधवार दोपहर तक भी खाड़ी में ही था।

विज्ञापन

अमेरिका में हो चुके 4 बड़े विमान हादसे

बता दें कि अमेरिका में अब तक 4 बड़े विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें से 2 तो घातक साबित हुए हैं। एक विमान हादसा 12 नवंबर 2001 को हुआ था। एक जेट प्लेन उड़ान भरने के तुरंत बाद न्यूयॉर्क शहर के एक इलाके में घुस गया था, जिससे विमान में सवार सभी 260 लोग और जमीन पर मौजूद 5 लोग मारे गए थे।

दूसरा हादसा 29 जनवरी 2025 को वाशिंगटन में हुआ। रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर अमेरिकन एयरलाइंस से भिड़ गया था। हादसे में दोनों विमानों में सवार 67 लोगों की मौत हो गई थी। विचिटा, कंसास से उड़ान भरने वाला अमेरिकन एयरलाइंस का विमान सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकराया था।

विज्ञापन

वाशिंगटन में हुए हादसे के 2 दिन बाद 31 जनवरी 2025 को फिलाडेल्फिया में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 6 लोगों और जमीन पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। 8 फरवरी 2025 को अलास्का में छोटे विमान के बर्फ में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी।

अब सैन डिएगो में हादसा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ