Ramcharitmanas Row: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ेंगी मुश्किलें! शिकायत के बाद इन धाराओं में दर्ज की गई FIR

Ramcharitmanas Row

Ramcharitmanas Row: समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रामचरित्रमानस पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा शिवेंद्र मिश्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदुवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

इन्होंने की शिकायत

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रामचरित्रमानस पर टिप्पणी (Ramcharitmanas Row) के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज में शिवेंद्र मिश्रा की शिकायत पर IPC की धारा 153a, 295A, 298, 504 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

ये कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस में कुछ पंक्तियां हैं, जिनमें ‘तेली’ और ‘कुम्हार’ जैसी जातियों के नामों का उल्लेख है। इन्हीं के कारण इन जातियों के लाखों लोग आहत हुए हैं।

हिंदू महासभा ने किया था ये एलान

बता दें कि हिंदू महासभा के पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा था कि सपा नेता ने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने एलान किया था कि कोई साहसी व्यक्ति, अगर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है, तो उसे 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।

मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) के सदस्यों ने मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। ABHM के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने न्यूज एजेंसियों को बताया कि हम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हैं।

भाजपा अध्यक्ष बोले, ये सोच…

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharismanas Row) के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो कहा वह या तो उनकी राय है या फिर उनकी पार्टी की राय है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा समाज में परेशानी पैदा की हैं। हमारी संस्कृति के प्रतीकों का अपमान किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर लपटवार किया। उन्होंने कहा कि जो जितनी शुभ बातें करें, वो उन्हें मुबारक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ