रामलला का दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे UP के विधायक और मंत्री? रोडवेज ने की खास व्यवस्था

Ram Lalla Darshan: यूपी के सभी विधायक 11 फरवरी को रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इसके लिए रोडवेज ने खास व्यवस्था की है।

Sri Lankan MP Namal Rajpaksha visit Ayodhya for Ram Lalla Darshan

रामलला का दर्शन करने अयोध्या आए श्रीलंका के सांसद नमन राजपक्षे

Ram Mandir Ayodhya Ram Lalla Darshan: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का 22 जनवरी को भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति को विराजमान किया गया। रामलला के दर्शन करने को लेकर लोगों में खास उत्साह है। मंदिर के उद्घाटन के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। अब योगी सरकार भी अपने मंत्रियों को रामलला के दर्शन कराने ले जाएगी, जिसे लेकर यूपी रोडवेज ने खास व्यवस्था की है।

विज्ञापन

11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे सभी विधायक

विज्ञापन

योगी सरकार 11 फरवरी को यूपी के सभी विधायकों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। इसके लिए परिवहन निगम की 10 सुपर लक्जरी/प्रीमियम बसें तैयार हैं। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को दिया निमंत्रण

गौरतलब है कि सीएम योगी ने बुधवार को विधानसभा के सभी सदस्यों से 11 फरवरी को भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या चलने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन

बसों में बजेगी रामधुन

विज्ञापन

यूपी विधानसभा के सभी सदस्यों को अयोध्या ले जाने के लिए ये बसें विधानभवन के गेट संख्या-1 और 3 के सामने सुबह 08:15 बजे उपलब्ध रहेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि अयोध्या धाम के दर्शन कराने वाली इन बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए और पर्दे लगे होने चाहिए। इसके अलावा, बसों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों में रामधुन भी अवश्य बजे। चालक/परिचालक व्यवहार कुशल हों एवं बस में रहें। साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होना चाहिए।

विज्ञापन

अयोध्या को सजाने और संवारने का किया जा रहा काम

परिवहन मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुरातन संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में धार्मिक एवं पौराणिक नगरी अयोध्या को सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भव्य व दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं और अपने साथ अयोध्या के गौरवशाली इतिहास और परम्परा को ले जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ