चढ़ावा चोरी के मामले में घिरे रहे चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर होने के बाद सोमवार रात को अब उनकी पूरी डिटेल ट्रस्ट की वेबसाइट से भी हटा दी गई. वेबसाइट पर सिर्फ ट्रस्ट के 12 पदाधिकारियों और सदस्यों के बारे में जानकारी उपलब्ध है.
एक तरह से अब दोनों का कनेक्शन ट्रस्ट से पूरी तरह से कट चुका है. बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद चंपत राय ने महासचिव और अनिल मिश्रा ने सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था. 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे.
उसके बाद से ही चंपत राय और अनिल मिश्रा ने मंदिर आना बंद कर दिया है. लेकिन अब तक वेबसाइट अपडेट नहीं हुई थी. सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट अपडेट कर दी गई.
जिसके बाद इन दोनों के नाम, फोटो और अन्य विवरण हटा दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और योगी सरकार से मांगा जवाब; SIT को भी दिया निर्देश
राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO पद के लिए निकाली वेकेंसी
राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है. बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट ने इस पद के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है, जो मंदिर के हर रोज के काम और वित्तीय कामकाज को भी देख सकें.
वहीं, इस मामले को लेकर ट्रस्ट की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन में CEO पद से जुड़ी जरूरी योग्यताएं और आवेदन करने की आखिरी तारीख और अन्य कई जानकारियां दी गई हैं. बता दें कि इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख शनिवार 18 जुलाई, 2026 को शाम 4 बजे तक है.
चढ़ावा चोरी मामले में SC ने जारी किया केंद्र और UP सरकार को नोटिस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अदालत ने इस मामले की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं पर दोनों सरकारों से जवाब मांगा है.
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
17 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines