अयोध्या राम मंदिर विवाद के बीच निकली CEO की वेकेंसी, जानें आवेदन के लिए जरूरी उम्र और जरूरी योग्यताएं

राम मंदिर डोनेशन चोरी मामले के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है. इस पद के लिए ट्रस्ट ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. जिसमें योग्यताएं और अन्य जानकारियां दी गई हैं.

ram mandir

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के एक बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है. बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट ने इस पद के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है, जो मंदिर के हर रोज के काम और वित्तीय कामकाज को भी देख सकें.

विज्ञापन

वहीं, इस मामले को लेकर ट्रस्ट की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन में CEO पद से जुड़ी जरूरी योग्यताएं और आवेदन करने की आखिरी तारीख और अन्य कई जानकारियां दी गई हैं. बता दें कि इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख शनिवार 18 जुलाई, 2026 को शाम 4 बजे तक है.

विज्ञापन

कैसे भेजें आवेदन?

राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ईमेल searchcommittee.srjbt@gmail.com पर अप्लाई कर सकते हैं.

पद के लिए मांगी गई ये योग्यताएं

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए ट्रस्ट की ओर से कई शर्तें और पात्रताएं मांगी गई हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे जनरल सेक्रेटरी रिपोर्ट करेंगे. वहीं, आवेदन की सैलरी और उसे दी जाने वाली सभी सुविधाएं बाद में तय की जाएंगी.

विज्ञापन
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल तक तय की गई है. इसके साथ ही आवेदक को राम मंदिर का ट्रस्ट पद संभालने के लिए किसी अन्य बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या फिर कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए.
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए.
  • राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनने के लिए आवेदक का हिंदू होना जरूरी है. इतना ही नहीं वो सक्रिय रूप से पूजा-अर्चना भी करता हो. अगर आवेदक का ताल्लुक वैष्णव परंपरा से है, तो उसे इस पद के लिए तरजीह दी जाएगी.
  • साथ ही उम्मीदवार को भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए. आवेदक को हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाएं आनी चाहिए.

सिलेक्शन के लिए बनी 3 सदस्यों की कमेटी

बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले की बैठक के बाद ही ट्रस्ट ने नए सीईओ को नियुक्त करने का फैसला लिया था. वहीं, इस प्रक्रिया के लिए ट्रस्ट ने 3 लोगों की कमेटी का गठन किया है. जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रदीप कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विश्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (शिरडी) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ