श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली परिचयात्मक बैठक में हिस्सा लिया. इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
‘यह मेरा सौभाग्य और ईश्वर का आदेश…’, अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा का पहला बयान
‘पहले काम को ठीक से समझना प्राथमिकता’
अपनी पहली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने कहा, “आज मैंने ट्रस्ट की पहली बैठक में भाग लिया. यह एक परिचयात्मक बैठक थी, जिसमें हमने एक-दूसरे को जाना और समझा. मैं अपने पद के काम और जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहा हूं.”
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में या जब तक ट्रस्ट चाहेगा, वह लगातार बैठकें करेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह और भली-भांति समझना है, ताकि आगे का काम सुचारू रूप से चल सके.
17 साल की उम्र में छोड़ा था गांव, अब करेंगे रामभक्तों की सेवा
अपनी जीवन यात्रा को याद करते हुए भावुक अंदाज में जितेंद्र मिश्रा ने कहा, मैं 17 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित अपने गांव से निकला था. इसके बाद मैंने 60 साल की उम्र तक भारतीय वायुसेना में रहकर पूरी निष्ठा से राष्ट्र की सेवा की. अब देश सेवा के बाद भगवान श्री राम ने मुझे यह नया अवसर दिया है कि मैं यहां आकर देश-दुनिया से आने वाले रामभक्तों की सेवा कर सकूं.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए यह अहम नियुक्ति की गई है. भारतीय वायुसेना में लंबे अनुभव के बाद अब जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के प्रबंधन और व्यवस्थाओं को नई दिशा देंगे.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines