'रामभक्तों की सेवा का मिला मौका', ट्रस्ट की पहली बैठक के बाद क्या बोले CEO जितेंद्र मिश्रा?

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है. ट्रस्ट के साथ अपनी पहली बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वायुसेना के बाद अब भगवान राम ने भक्तों की सेवा का अवसर दिया है. जानिए बैठक में क्या कुछ हुआ.

Ram Mandir Trust CEO Jeetendra Mishra, Ayodhya Ram Mandir, Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra, Jitendra Mishra Air Marshal

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा। Photo: PTI

विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली परिचयात्मक बैठक में हिस्सा लिया. इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

‘यह मेरा सौभाग्य और ईश्वर का आदेश…’, अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा का पहला बयान

विज्ञापन

‘पहले काम को ठीक से समझना प्राथमिकता’

अपनी पहली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने कहा, “आज मैंने ट्रस्ट की पहली बैठक में भाग लिया. यह एक परिचयात्मक बैठक थी, जिसमें हमने एक-दूसरे को जाना और समझा. मैं अपने पद के काम और जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहा हूं.”

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में या जब तक ट्रस्ट चाहेगा, वह लगातार बैठकें करेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह और भली-भांति समझना है, ताकि आगे का काम सुचारू रूप से चल सके.

विज्ञापन

17 साल की उम्र में छोड़ा था गांव, अब करेंगे रामभक्तों की सेवा

अपनी जीवन यात्रा को याद करते हुए भावुक अंदाज में जितेंद्र मिश्रा ने कहा, मैं 17 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित अपने गांव से निकला था. इसके बाद मैंने 60 साल की उम्र तक भारतीय वायुसेना में रहकर पूरी निष्ठा से राष्ट्र की सेवा की. अब देश सेवा के बाद भगवान श्री राम ने मुझे यह नया अवसर दिया है कि मैं यहां आकर देश-दुनिया से आने वाले रामभक्तों की सेवा कर सकूं.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए यह अहम नियुक्ति की गई है. भारतीय वायुसेना में लंबे अनुभव के बाद अब जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के प्रबंधन और व्यवस्थाओं को नई दिशा देंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ