Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya: राम मंदिर से पहले अयोध्यावासियों को महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम मिलेगा, जो कल उद्घाटन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एयरपोर्ट को देशवासियों को समर्पित करेंगे। इसके लिए भव्य कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। एयरपोर्ट को शानदार तरीके से सजाया गया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। एयरपोर्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही 2 अमृत भारत और 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या से रवाना करेंगे।
एयर इंडिया की फ्लाइट भी शुरू होंगी
अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई को कनेक्टिविटी मिलेगी। 30 दिसंबर को एयर इंडिया की पहली IX-2789 दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी। सुबह 11 बजे टेकऑफ करके फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या लैंड करेगी। वापसी में IX-1769 अयोध्या से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर टेकऑफ करेगी और 2 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट लैंड करेगी। इसके बाद 16 जनवरी से रेगुलर फ्लाइट शुरू होंगी।
इंडिगो की फ्लाइटों का शेड्यूल यह होगा
एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट भी 30 दिसंबर को आएगी। 30 दिसंबर की सुबह 11:55 बजे फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरेगी, जो दोपहर 1:15 बजे अयोध्या लैंड करेगी। वापसी में अयोध्या से दोपहर 1:45 बजे फ्लाइट टेकऑफ करेगी और दोपहर 3 बजे दिल्ली लैंड करेगी। इसके बाद 10 जनवरी से इंडिगो की फ्लाइट रेगुलर हो जाएंगी।
अहमदाबाद और अयोध्या के बीच इंडिगो की फ्लाइट होगी। सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को फ्लाइट 11 जनवरी से शुरू होंगी। अहमदाबाद से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट 11 जनवरी की सुबह 9:10 बजे टेक ऑफ करेगी, जो 11 बजे अयोध्या में लैंड करेगी। वापसी में अयोध्या से फ्लाइट सुबह 11:30 बजे टेक ऑफ करेगी, जो दोपहर 1:40 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
6 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
9 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
10 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
15 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
23 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines