'धर्म से राजनीति चलती है...' राम मंदिर पर ये क्या बोल गए बागेश्वर धाम सरकार

Ram Mandir Inauguration: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर पर राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। पढ़ें, पूरी खबर…

bageshwar dham sarkar dhirendra shastri

Ram Mandir inauguration पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri on Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर पर राजनीति करने वालों को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं है। उद्घाटन समारोह का राजनीतिकरण करना मूर्खतापूर्ण कार्य है।

विज्ञापन

‘राजनीति से धर्म नहीं चलता’

विज्ञापन

बागेश्वर धाम सरकार से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जब यह पूछा गया कि विपक्ष दावा कर रहा है कि पीएम मोदी राम मंदिर के निर्माण का श्रेय ले रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं। धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं चलता। उन्होंने कहा कि देश के लोग सो नहीं रहे हैं, जाग रहे हैं। वे हर चीज को देख सकते हैं।

विज्ञापन

‘भगवान राम सबके हैं’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम मंदिर जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए नहीं बनाया जा रहा है, बल्कि सभी राम भक्तों की आस्था के लिए बनाया जा रहा है। भगवान राम सबके हैं। वहीं, जब शास्त्री से ज्ञानवापी और मथुरा जन्मभूमि मामलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि ज्ञानवापी में भगवान शिव हैं और कृष्ण जन्मभूमि कन्हैया की है।

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट यह साबित करती है कि वहां सनातन मंदिर है। मुगलों ने अतीत में हिंदू मंदिरों पर हमला किया था। आज उसी का घाव भर रहा है।

विज्ञापन

मंदिर के प्रवेश द्वार की तस्वीरें आई सामने

विज्ञापन

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को मंदिर के प्रवेश द्वार की तस्वीरें शेयर की। ट्रस्ट ने बताया कि प्रवेश द्वार गज (हाथी), सिंह, हनुमान जी और गरुड़ जी की मूर्तियों की स्थापना की गई है। ये सभी मूर्तियां राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से तैयार की गई है।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम सरकार को भी रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस पर उनका कहना है कि यह समारोह दिवाली के त्योहार से भी ज्यादा खास है। यह सभी हिंदुओं और सनातनियों की जीत है। दुनिया के सभी राम भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ