Ram Lalla Pran Pratishtha Mahamandal festival Ayodhya’s Ram Janmabhoomi Mandir: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके दो दिन बाद बुधवार से मंदिर परिसर में 42 दिन तक चलने वाले महामंडल महोत्सव की शुरुआत हुई। राम मंदिर के ट्रस्टी जगद्गुरु विश्वेश प्रपन्न तीर्थ के संयोजन में गर्भगृह में उत्सव की शुरुआत की गई। उत्सव में दैनिक कलश पूजा की जाएगी और 48 पूजित कलशों को गर्भगृह में रखा जाएगा।
वैष्णव परंपरा के अनुसार की जाएगी भगवान राम की पूजा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि ने कहा कि भगवान राम की पूजा वैष्णव परंपरा के अनुसार की जाएगी। राजभोग में उन्हें सभी प्रकार की मिठाइयां अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 42 दिनों तक प्रतिदिन हवन किया जाएगा। हवन के साथ मंत्रों का जाप भी होगा।
विश्व प्रपन्न तीर्थजी महाराज करवाएंगे पूजा
गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि हम पूजा की एक नई प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। पेजा मठ के विश्व प्रपन्न तीर्थजी महाराज पूजा करवाएंगे।
वीआईपी मूवमेंट को करना पड़ा स्थगित
बता दें कि राम मंदिर के उद्घान के बाद रामलला का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते वीआईपी मूवमेंट को अगले आदेश तक स्थगित करना पड़ा। बुधवार को भी मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir और रामलला को नया नाम मिला, पूजा-आरती की पद्धति-विधि भी बदली
कतार प्रणाली में हुआ सुधार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी कानून और व्यवस्था प्रशांत कुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में प्रशांत कुमार ने कहा कि लोग यहां बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। प्रमुख गृह सचिव और मुझे यहां भेजा गया है। हमने भीड़ प्रबंधन के लिए कतार प्रणाली में सुधार किए हैं।
यह भी पढ़ें: घर बैठे देखें राम मंदिर और करें रामलला के दर्शन, PM मोदी का वीडियो X हैंडल पर वायरल
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines