Rakshabandhan Special: 19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार के लिए दुनियाभर से बहन भाई एक दूसरे के लिए तोहफे भेज देते हैं। जो पास है वो साथ में रहकर इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन यूपी के संभल में एक गांव ऐसा भी है जहां पर एक भी भाई राखी नहीं बंधवाता है। जी सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि आखिर गांव के हर भाई की कलाई सूनी कैसे हो सकती है, लेकिन ये सच है।
संभल जिले के गांव बेनीपुर में रक्षाबंधन पर एक भी भाई की कलाई पर राखी नहीं होती है। रक्षाबंधन ना मनाने की परंपरा कोई नई नहीं है बल्कि 300 साल पुरानी है। इसके पीछे बहन को दिए जाने वाला एक उपहार माना जाता है।
क्यों नहीं मनाते रक्षाबंधन
रक्षाबंधन पर संभल जिले के एक गांव ने अपनी तरफ ध्यान खींचा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर इस गांव में रहने वाले सभी भाईयों की कलाई सूनी है। इस गांव में राखी के त्योहार पर किसी के घर कोई जश्न नहीं होता है, ना कोई बहन अपने भाई से मिलने आती है, ना कोई भाई ही अपने बहन के पास जाता है। इसकी वजह इतिहास में एक बहन के उपहार को माना जाता है। इस गांव में ज्यादातर परिवार यादव समाज से आते हैं, जिनका ठाकुरों से इतिहास जुड़ा है।
ये भी पढ़ें… दम तोड़ रही बहन का राखी बांधते वीडियो वायरल, खुद जहरीला पेय पीने से मौत की कगार पर थी
क्या है उपहार का इतिहास
राखी का इतिहास अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरी से जुड़ा है। 300 साल पहले यहां पर यादव और ठाकुर समाज के लोग मिलकर रहा करते थे। सभी लोग आपस में रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाते थे। इन्हीं से जुड़ा एक किस्सा है जिसकी वजह से रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता है। कहा जाता है कि रक्षाबंधन पर ठाकुर भाई से यादव की लड़की ने राखी पर घोड़ी मांगी थी। इसके अगले साल ठाकुरों की लड़की ने यादव भाई से उपहार में पूरा गांव ही मांग लिया। इस मांग को पूरा करने के लिए यादवों ने अपनी सारी संपत्ति अपनी बहन को दे दी और गांव छोड़कर संभल के आसपास आकर बस गए।
कोई और ना मांग ले ऐसा उपहार
बेनीपुर गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि 300 सालों से अब तक रक्षाबंधन ना मनाने की यही वजह है। उनको लगता है कि अगर फिर से किसी बहन ने ऐसा उपहार मांग लिया तो फिर वो बेघर हो सकते हैं, और छोटा उपहार देना उनके लिए अपमान की बात होती है। बुजुर्ग इसको महादान मानते हैं। इसकी वजह से गांव की बहुएं भी अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए नहीं जाती हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
9 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
22 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines