---विज्ञापन---

दम तोड़ रही बहन का राखी बांधते वीडियो वायरल, खुद जहरीला पेय पीने से मौत की कगार पर थी

Telangana Viral Video : रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद एक बहन की मौत होने का मामला सामने आया है। लड़की का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी की मौत होने के पीछे की वजह मनचला बताया जा रहा है।

Telangana Viral Video : रक्षाबंधन भाई -बहन के प्रेम का त्योहार है। राखी बांधने के बाद भाई बहन की रक्षा करने का वादा करता है। 19 अगस्त को देश में राखी का त्योहार मनाया गया, लेकिन तेलंगाना के महमूदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां राखी बांधने के कुछ देर बाद ही बहन की मौत हो गई। बहन के आखिरी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला महबूबाबाद जिले के नरसिम्हुलापेटा मंडल का है। एक लड़की अपने भाई और परिवार के साथ रहती थी। पॉल टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से उसे एक युवक परेशान कर रहा था। वह काफी समय से प्रताड़ना झेल रही थी, लेकिन अब वह तंग आ गई थी।

---विज्ञापन---

इसलिए उसने एक खौफनाक फैसला ले लिया। राखी से 2 दिन पहले उसने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन राखी के दिन ही उसकी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले उसने भाई की कलाई सूनी नहीं रहने दी।

---विज्ञापन---

मरने से पहले बांधी राखी

सोमवार को 19 अगस्त की सुबह लड़की का छोटा भाई अस्पताल पहुंचा तो उसने उसे राखी बांध दी और माथे पर टीका लगाकर भाई को दुलार किया। इसके कुछ ही देर बाद लड़की की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है और भाई को राखी बांध रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर बोली बहन ‘ऑल मेन आर रेपिस्ट’, भाई ने लिया ऐसा फैसला कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद बहन की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है और पुलिस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राखी के दिन ही एक लड़की की जान चली गई, क्योंकि उसे एक शख्स परेशान करता था। जब वह प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर पाई तो उसे कोई रास्ता नहीं सूझा और उसने अपनी जीवनलीला ही समाप्त करने की ठान ली।

First published on: Aug 20, 2024 06:29 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola