Raja Bhaiya News : उत्तर प्रदेश में चर्चित कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले में नया अपडेट आया है। मंगलवार को राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह के साथ भानवी सिंह दिल्ली की साकेट कोर्ट पहुंचीं। आज उनके मामले में यहां सुनवाई होनी थी। भानवी सिंह के वकील के मुताबिक, राजा भैया के पिता ने आज कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। बता दें कि भानवी ने राजा भैया से हर महीने मेंटेंनेंस के लिए एप्लीकेशन लगा रखी है। अब मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।
मिली जानकारी के अनुसार भानवी सिंह के वकील ने तलाक के मामले की सुनवाई कैमरे के सामने करने की मांग की है, ताकि मामले में मीडिया ट्रायल से बचा जा सके। इस पर राजा भैया के वकील ने कहा कि कोर्ट से बाहर निकलने के बाद भानवी सिंह और राजा भैया के पिता कुछ बोलने से बचें। उन्होंने इतना कहा कि मामला कोर्ट में है। चूंकि केस अभी पेंडिंग है इसलिए कोर्ट ने कुछ भी बोलने से मना किया है।
यह भी पढ़ें : जेल में दोस्ती, बाहर आकर प्यार…पति के एक कदम से हुई आशिक को छोड़ने पर मजबूर
साल 1995 में हुई थी शादी, चार बच्चे हैं
राजा भैया अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की कोर्ट में केस डाल रखा है। भानवी सिंह एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। साल 1995 में दोनों की शादी हुई थी और दोनों के 4 बच्चे भी हैं। दो बेटियां और दो बेटे। दरअसल दोनों की लड़ाई की शुरुआत राजा भैया के एक कजिन के मामले से शुरू हुई थी। राजा भैया के कजिन अक्षय प्रताप सिंह पर भावनी कुमार सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे।
भावनी ने कहा था कि अक्षय प्रताप सिंह उनकी कंपनी में गलत इरादे से काम कर रहे हैं, वो कंपनी की चल-अचल संपत्ति पर अपना अधिकार जमाकर उन्हें बेचना चाह रहे हैं। भानवी ने अक्षय के खिलाफ दिल्ली की अपराध शाखा में केस दर्ज करवाया था। भानवी श्री दा प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं, जबकि अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी हैं। भानवी ने कहा था अक्षय ने उनके जाली हस्ताक्षर करके उनके शेयर हड़प लिया है।
यह भी पढ़ें : खुद को कुंवारी बता कर महिला ने कीं 3 शादियां, खुला राज तो पति हैरान
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
2 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
4 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
5 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
6 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
19 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
20 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines