खुद को कुंवारी बता कर महिला ने कीं 3 शादियां, खुला राज तो पति हैरान

Woman Married Three Times By Claiming Herself to Be Virgin In Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

Barabanki News, Crime News, UP Crime News
विज्ञापन

Woman Married Three Times By Claiming Herself to Be Virgin In Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला शख्स के साथ खुद को कुंवारी बता कर शादी कर ली। इसके बाद पति को प्रताड़ित करने लगी। जब पति ने पत्नी का इतिहास खंगाला और जांच पड़ताल की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि महिला पहले भी दो पुरुषों से शादी कर चुकी है। उन्हें भी खुद को कुंवारी बताया था।

दो साल पहले मिली थी महिला

जानकारी के मुताबिक मामला बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में रहने वाले शख्स की करीब 7 साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। शख्स ने बताया कि दो साल पहले उसकी आरती नाम की महिला से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। आरती ने खुद को अविवाहित बताया था। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन

पत्नी के व्यवहार को देख खुद की पड़ताल

अब शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। बताया गया है कि पत्नी कभी ससुराल में रहती थी तो कभी मायके में रहती थी। इसी दौरान पति को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है। अब पीड़ित पति ने देवा थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। बताया है कि उसकी पत्नी ने अपने पहले पतियों से तलाक लिए बिना ही उससे शादी कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ