हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP में बदला राजभवन का नाम, अब 'जन भवन' से होगी पहचान

अब यूपी में राजपाल के आधिकारिक निवास का नाम बदल गया है। अब यूपी के राज भवन को जन भवन के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

यूपी में राजभवन का नाम बदल गया है। अब राजभवन को जन भवन के नाम से पहचाना जाएगा। केंद्र सरकार ने निर्देशानुसार ‘राज भवन’ का नाम बदलकर ‘जन भवन’ कर दिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार के सभी राज्यों में राज भवनों के नाम बदलने के आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश के राज भवन का नाम भी बदल दिया गया है। लखनऊ स्थित राज भवन अब जन भवन के नाम से जाना जाएगा।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने देश भर में राज्यपाल आवासों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके पीछे एकरूप बनाने का उद्देश्य माना जा रहा है। यूपी में राजभवन की जगह ‘जन भवन’ नाम से जनता से ज्यादा जुड़ाव का भाव आता है। साथ ही यह नाम पारदर्शिता का भी प्रतीक है। रविवार को राजभवन की नेम प्लेट हटाकर जन भवन की नई नेम प्लेट लगा दी गई।

यह भी पढ़ें: Explainer : पहले गवर्नर हाउस, फिर राजभवन और अब लोकभवन : जानिए, नाम बदलने के पीछे सरकार की मंशा

विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो राजभवनों के नाम बदलने के पीछे संदेश है कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति जनता के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं। वे पदाधिकारी जनता के हित में काम करते हैं। बता दें कि अब सभी सरकारी पत्राचारों, निमंत्रण पत्र, दस्तावेज, बोर्ड और संकेतक आदि पर ‘जनभवन’ नाम का ही प्रयोग होगा।

बता दें कि अभी तक देश में 8 राजभवन को लोकभवन में बदला गया है। भारत सरकार के निर्देश पर देशभर में 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में राज भवनों के नाम बदलकर लोक भवन कर दिए हैं। बताया गया कि यह कदम औपनिवेशिक मानसिकता को दूर करने के लिए उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा के राज भवनों के नाम बदले गए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने औपनिवेशिक काल की पहचान मिटाने के लिए अपने राज भवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया है। वहीं लद्दाख के उप राज्यपाल के निवास और कार्यालय को अब लोक निवास के रूप में नई पहचान बनी। इससे पहले इसे राज निवास कहा जाता था।

यह भी पढ़ें: सेवातीर्थ के नाम से जाना जाएगा नया PMO परिसर, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola