सेवातीर्थ के नाम से जाना जाएगा नया PMO परिसर, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

देश में सभी राजभवनों का नाम बदल दिया गया है. इसी क्रम में सेंट्रल विस्टा के अंतर्गत बने पीएम कार्यालय का भी नाम बदल दिया गया है. अब PMO परिसर को सेवातीर्थ के नाम से जाना जाएगा.

pm modi

देश में सभी राजभवनों का नाम बदल दिया गया है. इसी क्रम में सेंट्रल विस्टा के अंतर्गत बने पीएम कार्यालय का भी नाम बदल दिया गया है. अब PMO परिसर को सेवातीर्थ के नाम से जाना जाएगा.

विज्ञापन

अब तक इन राज्यों में बदले गए नाम

मिली जानकारी के अनुसार अब तक आठ राज्यों ने राजभवनों का नाम बदल दिया है. वहीं, ये प्रक्रिया देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होगी. जिन राज्यों ने इसे लागू कर दिया है इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल (कोलकाता और दार्जिलिंग राजभवन)​, गुजरात​, तमिलनाडु,​ त्रिपुरा​, केरल​, ओडिशा​, असम​, उत्तराखंड (देहरादून और नैनीताल)​ शामिल हैं. इसके अलावा, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में उपराज्यपाल के राज निवास का नाम लोक निवास कर दिया गया है.

विज्ञापन

क्यों बदले गए राजभवनों के नाम?

भारत सरकार द्वारा देश के सभी राजभवनों के नामों में बदलाव किया जा रहा है. केंद्र सरकार का ऐसा कहना है कि ‘राजभवन’ नाम से औपनिवेशिक मानसिकता झलकती है. इसीलिए राज्यपाल और उपराज्यपालों के ऑफिस का नाम अब लोक भवन और लोक निवास होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ