Congress Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार उतार दिए हैं। रायबरेली से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली से पर्दा उठ गया। कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की इस लिस्ट ने सबको चौंका दिया। इस बार राहुल गांधी अमेठी से नहीं, बल्कि रायबरेली से ताल ठोकेंगे। वहीं, किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी के भरोसेमंद, राजीव गांधी के दोस्त…कौन हैं KL शर्मा? जिन पर कांग्रेस ने खेला दांव
रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ कौन?
रायबरेली और अमेठी कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट खाली हो गई थी। ऐसे में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए इस सीट से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा।
अमेठी में केएल राहुल के खिलाफ कौन?
कांग्रेस ने पहली बार अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने केएल शर्मा पर दांव लगाया है। उन्हें सोनिया गांधी का खास माना जाता है। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के केएल शर्मा और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें : बाहुबली से पेरिस में शादी… जौनपुर में राजनीति, कौन हैं श्रीकला सिंह?
अमेठी और रायबरेली में कब होगा मतदान?
अमेठी और रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन का आज अंतिम दिन है। ऐसे में राहुल गांधी और केएल राहुल आज ही अपना नामांकन पर्चा भरेंगे, जबकि स्मृति ईरानी ने अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह भी रायबरेली से नामांकन करेंगे।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
13 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines