---विज्ञापन---

देश angle-right

अमेठी में BJP को झटका; कांग्रेस के KL शर्मा कौन? जो स्मृति ईरानी को दे रहे करारी शिकस्त

Amethi Candidate KL Sharma Profile: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त देते दिख रहे हैं। शर्मा गांधी परिवार के विश्वासपात्रों में शामिल हैं और राजीव गांधी के समय से ही वे कांग्रेस जुड़े हुए हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं...

---विज्ञापन---

Amethi Candidate KL Sharma Profile: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की हॉट सीट अमेठी में भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री और अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी 30 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं और कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा बहुत बड़ी लीड बनाए हुए हैं।

कांग्रेस ने इस बार अमेठी से राहुल गांधी का टिकट काटकर किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताया था और वे पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। पूरे देश की नजरें इस सीट पर टिकी हैं।  अमेठी में 5वें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी और इस सीट को लेकर सियासत काफी गरमाई थी, ऐसे में आइए अब जानते हैं कि KL शर्मा कौन हैं, जो कांग्रेस को बड़ी जीत दिला रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

गांधी परिवार के विश्वासपात्रों में से एक KL शर्मा

KL शर्मा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भरोसेमंद लोगों में एक है। वहीं शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी काफी करीबी रहे हैं। वे गांधी परिवार के विश्वासपपात्रों में से एक हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रही हैं। उन्हीं दिनों से वे सोनिया गांधी का भी साथ देते आ रहे हैं। वे सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। KL शर्मा काफी लंबे से अमेठी और रायबरेली दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस का काम संभाल रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में ही कांग्रेस दोनों क्षेत्रों में पांव जमाए हुए है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘कर्नाटक सरकार 2 महीने बाद कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाएगी…’ पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज

कब-कैसे बने कांग्रेस और गांधी परिवार का हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, KL शर्मा पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। 1983 की बात है, जब वे राजीव गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके संपर्क में आए। राजीव गांधी ही उन्हें अपना साथी बनाकर अमेठी लाए थे। उस दिन से वे अमेठी और कांग्रेस के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी दुनिया छोड़कर चले गए तो KL शर्मा अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस के सांसदों के लिए काम करने लगे। आज दोनों सीटों से जुड़े फैसले लेने में किशोरी लाल शर्मा से राय जरूर ली जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मैनपुरी सीट कैसे जीतेंगी डिंपल? देखिए News24 के साथ Dimple Yadav का Exclusive Interview

KL शर्मा का राजनीतिक करियर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, KL शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कुशल रणनीतिकार हैं। वे संगठन का काम देखने और संभालने में माहिर हैं। वे बिहार कांग्रेस से पार्टी प्रभारी रह चुके हैं। पंजाब में चुनाव के समय भी उन्होंने कांग्रेस की ओर से मिली जिम्मेदारियां संभाली थी। वे पंजाब कांग्रेस कमेटी के मेंबर रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘मोहब्बत की दुकान में फर्जी काम होते हैं…’ आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर यूं बरसे पीएम मोदी

First published on: Jun 04, 2024 11:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola