Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Prayagraj: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 36वां दिन है। यह यात्रा वाराणसी के बाद अब तीर्थराज प्रयागराज पहुंच गई है। यहां लक्ष्मी तिराहे पर राहुल ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।
पेपर लीक मामले के पीड़ित छात्र से राहुल गांधी ने की बातचीत
राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शिक्षक भर्ती और पेपर लीक मामले के पीड़ित छात्र भी पहुंचे। इस दौरान राहुल ने पेपर लीक मामले के एक पीड़ित को मंच पर बुलाया और पूछा कि अब तक पढ़ाई पर कितना पैसा खर्च कर दिया। इस पर पीड़ित ने बताया कि मेरे पिताजी ने लाखों रुपये खर्च कर दिए हैं।
‘आप पिछड़े वर्ग के हो तो आपका इस देश में कोई भविष्य नहीं’
कांग्रेस सांसद ने छात्र से पूछा किस वर्ग से आते हो? छात्र ने कहा- ओबीसी। इस पर उन्होंने कहा कि देश में 73 परसेंट आदिवासी, दलित और पिछड़े हैं। आप पिछड़े वर्ग के हो तो आपका इस देश में कोई भविष्य नहीं है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के आने से दूषित हो गया नंदी चौराहा? बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया
90 IAS में तीन ओबीसी
राहुल गांधी ने ओबीसी छात्र से कहा कि आप 73 परसेंट है। इस देश के 90 सबसे महत्वपूर्ण IAS अधिकारियों में महज तीन आपके वर्ग से आते हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मीडिया को निशाने पर लिया और कहा कि ओबीसी से मीडिया में कोई नहीं आता।
‘उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया’
राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इसीलिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में न्याय शब्द डाल दिया। पेपर लीक होना आपके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आपका हथियार जातीय जनगणना है। आपको पता लगाना होगा कि आपकी आबादी कितनी है और आपकी भागीदारी कितनी है। सरकार आपको भूखा मार देगी। इसलिए आपको अपना हक लेना होगा। जातीय जनगणना देश का एक्सरे है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : क्या Sunny Leone ने भी दिया है UP पुलिस भर्ती एग्जाम? वायरल हुई फोटो वाले एडमिट कार्ड की तस्वीर
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
52 mins ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
14 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
16 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines