---विज्ञापन---

राहुल गांधी के आने से दूषित हो गया नंदी चौराहा? बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया

Godowila Nandi Chauraha Kashi: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गोदौलिया से गुजरने के बाद नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसे दूषित कर दिया है।

---विज्ञापन---

BJP Workers Washed Godowlia Nandi Chauraha Kkashi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को बाबा विश्वनाथ की नगर काशी पहुंची। यह यात्रा गोलगड्डा और पीलीकोठी होते हुए गोदौलिया पहुंची। यहां राहुल ने काशी विश्वानाथ के दर्शन कर जनसभा को संबोधित किया। वहीं, न्याय यात्रा के जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया की सड़कों को गंगाजल से धोया।

51 लीटर गंगाजल से नंदी चौराहे की सफाई

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की यात्रा के गोदौलिया से गुजरने के बाद नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। उनका कहना था कि राहुल ने इस चौराहे को दूषित किया है। यहीं से उन्होंने अपनी न्याय यात्रा निकाली थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

‘बेरोजगाई और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे’

इससे पहले, कांग्रेस सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय 2 सबसे बड़े मुद्दे हैं। पहला, बेरोजगारी और दूसरा, महंगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं- एक अरबपतियों का और दूसरा गरीबों का। राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान एक बेरोजगार युवक से भी बात की।

किसानों, मजदूरों और गरीबों को नहीं दिखाती मीडिया

राहुल गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े मीडिया संस्थान गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के हैं। ये लोग किसान, मजदूर और गरीबों को नहीं दिखाते। ये लोग 24 घंटे केवल नरेंद्र मोदी को दिखाते हैं।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: ‘देश में बेरोजगारी बढ़ गई है, लेकिन यह PM मोदी को दिखाई नहीं देता’, काशी में बोले राहुल गांधी

---विज्ञापन---

हमें मंदिर में कैमरा नहीं ले जाने दिया गया

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया और बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के हर नेता को अपने साथ मंदिर के अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति है, लेकिन हमें इसकी अनुमति प्रशासन ने नहीं दी। इसके अलावा, मंदिर प्रशासन ने अभी तक राहुल गांधी का पूजा करते हुए कोई वीडियो भी जारी नहीं किया है, जिसे हम आपको दिखा सकें।

यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत में मिला BJP को एक और ‘साथी’, इस दल के साथ हुआ समझौता

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2024 03:07 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola