(अशोक तिवारी, प्रयागराज)
Rahul Gandhi In Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राजा महाराजा और शहंशाह वाला मॉडल अपनाना चाहते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना की मांग उठाई।
देश के सिस्टम में 90 फीसदी लोगों का हिस्सा नहीं : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त 90 प्रतिशत लोग सिस्टम का हिस्सा नहीं हैं। उनके पास आवश्यक स्किल, टैलेंट हैं, लेकिन वे सिस्टम से जुड़े नहीं हैं। इसलिए वे जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी नेता कह रहे हैं कि जाति जनगणना के बाद एक ओबीसी सेक्शन दिया जाएगा। उनके लिए जाति जनगणना सिर्फ जनगणना नहीं है, यह एक नीति निर्धारण का आधार है। सिर्फ जाति जनगणना करना पर्याप्त नहीं है, यह समझना भी जरूरी है कि पैसों का बंटवारा कैसे हो रहा है। यह भी पता लगाना जरूरी है कि नौकरशाही, न्यायपालिका, मीडिया में ओबीसी, दलितों, श्रमिकों की भागीदारी कितनी है।
यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: राहुल गांधी ने ट्रेडिशनल व्यंजनों का चखा स्वाद, लोगों के ऐसे दिल जीत ले गए कांग्रेस सांसद, देखें Video
कांग्रेस सांसद ने भाजपा को माना अपना गुरु
उन्होंने कहा कि अगर मोदी जाति जनगणना नहीं करेंगे तो दूसरे प्रधानमंत्री करेंगे। वे 2004 से राजनीति में हैं। राहुल गांधी ने बीजेपी को अपना गुरु मानते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा से काफी सीखा। गंभीर नेताओं के जीवन में कभी-कभी राजनीति से आगे चीजें बढ़ जाती हैं। अगर उन्हें राजनीतिक नुकसान भी होगा तब भी वे यही मांग करेंगे।
यह भी पढ़ें : कोलकाता कांड पर राहुल गांधी से क्यों नाराज हुईं CM ममता बनर्जी? देखें Video
मोची के लिए बैंक क्यों नहीं : नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश का सिस्टम दूसरे डायरेक्शन में चल रहा है। हुनरमंद लोग बाहर हैं। हिंदुस्तान में धन किस प्रकार बांटा जा रहा है। ओबीसी, दलित, मजदूर के हाथ में कितना आता है। बड़े उद्योगपतियों में कोई दलित आदिवासी नहीं है। बैंकिंग सिस्टम में पीएम मोदी ने 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया। मोचियों के लिए बैंक क्यों नहीं हैं। 50 प्रतिशत का बैरियर उड़ाकर फेंक देंगे। पहले डेटा सामने होना चाहिए। इंस्टीट्यूट में इनकी भागीदारी क्या है। मिस इंडिया की लिस्ट में 90 प्रतिशत वाला कोई नहीं है। क्रिकेट बॉलीवुड की बात होगी, लेकिन मजदूरों और मोचियों की बात नहीं होगी।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
22 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines