किसानों की बल्ले-बल्ले, यमुना अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में 23 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Uttar Pradesh Yamuna Authority : यमुना अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में इस बार 23 प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि 28 मार्च को होनी बोर्ड मीटिंग में किसानों के बढ़े हुए मुआवजे को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आएगी। सूत्रों से पता चला है कि किसानों की मुआवजे की फाइल पर भी मुहर लगना तय है।

yamuna authority

yamuna authority

विज्ञापन

Uttar Pradesh Yamuna Authority (जुनेद अख्तर) : यमुना अथॉरिटी (यीडा) की शुक्रवार को बोर्ड मीटिंग आयोजित होगी। प्रमुख सचिव आलोक कुमार बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगना तय है। इस बोर्ड मीटिंग में क्षेत्र के किसानों की भी किस्मत खुलने वाली है। दरअसल, बोर्ड मीटिंग में किसानों के बढ़े हुए मुआवजे की फाइल पर मुहर लग जाएगी।

मथुरा और अलीगढ़ की कार्ययोजना तैयार

Advertisment

यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड मीटिंग में रखे जाने वाले एजेंडे तैयार कर लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर की संपत्ति की कीमतें बढ़ाने के साथ ही एयरपोर्ट की तरह यमुना सिटी में सभी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण पर किसानों को 4300 रुपये प्रतिकर के हिसाब से मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही, हाल ही में प्रदेश शासन से मंजूर हुए मथुरा और अलीगढ़ के मास्टर प्लान को रखकर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी।

धनौरी गांव में बनेगी गोशाला

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अथॉरिटी ने धनौरी गांव में करीब पांच हेक्टेयर में 6.29 करोड़ की लागत से गोशाला बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। यहां ढाई हजार गोवंशों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। क्षेत्र में आवारा घूमने वाले गोवंशों को नया आसरा मिल जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

SRH vs LSG मैच में कौन बनेगा गेम चेंजर?

विज्ञापन

बिल्डरों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि यमुना सिटी में देश का पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अस्पताल का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। जेपी एसोसिएट्स, सुरक्षा एजेंसी समेत अमिताभ कांत समिति का लाभ देने के लिए बिल्डरों के प्रस्तावों को भी बोर्ड में लेकर जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कुल 23 प्रस्तावों का एजेंडा तैयार कर रखा जाएगा, जिन्हें मंजूरी के बाद नए वित्तीय वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ