खाना, कमाना और सोना… इसके बाद क्या? प्रेमानंद महाराज से जानें जीवन का असली उद्देश्य

Premanand Maharaj: आपके मन में भी अक्सर सवाल आता है कि रोज की दिनचर्या ही क्या जीवन है? सुबह उठो, कमाने के लिए जाओ और फिर आकर सो जाओ. इसके बाद क्या, इससे आगे क्या है जीवन का उद्देश्य? यदि हां, तो इसका जवाब आपको यहां पर मिल जाएगा.

premanand maharaj

Credit- Social Media

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध संत हैं, जो अपनी भक्ति, प्रवचन और उपदेशों के लिए जाने जाते हैं. उनके प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दूर से भक्तजन वृंदावन जाते हैं. साथ ही एकांतिक वार्तालाप में भाग लेते हैं, जिस दौरान भक्तजन बाबा से अपने प्रश्नों का जवाब भी जानते हैं. हालही में प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘खाना, कमाना और सोना… इसके बाद क्या? जीवन का असली उद्देश्य क्या है? चलिए जानें प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल का क्या जवाब दिया.

विज्ञापन

जीवन का असली उद्देश्य क्या है?

प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘ये ही क्या जीवन है? कब तक ऐसे ही जिएंगे? रोज की शाम हमारी आयु को तो नष्ट कर रही है. इस जीवन से हम क्या लाभ ले रहे हैं? जब आप जीवन के असली उद्देश्य को जानने का प्रयास करेंगे तो आपको सिर्फ एक जवाब मिलेगा और वो अध्यात्म है. यदि आज हम रोजाना नाम जाप और भजन करते हैं तो इससे लाभ जरूर होगा. इससे आपका आज तो सुधरेगा ही, साथ ही भविष्य में भी लाभ जरूर होगा.’

विज्ञापन

इसी के आगे बाबा कहते हैं कि ‘नाम जाप के प्रभाव से आपकी दुर्गति रुकेगी और आप सही रास्ते पर आगे चलेंगे. अगर नाम जाप नहीं चल रहा है तो आप अपनी कीमती आयु को केवल नष्ट कर रहे हैं.’

विज्ञापन

नाम जाप का महत्व

प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन में नाप जाप पर हमेशा जोर देते हैं. उनका मानना है कि नाम जाप में अद्भुत शक्ति होती है, जिससे हर मुश्किल को पार किया जा सकता है. यहां तक कि बड़े से बड़े ग्रह दोष से भी बचा जा सकता है. बता दें कि बाबा कृष्ण जी की प्रिय सखी राधा रानी के परम भक्त हैं. वो खुद नाम जाप और राधा रानी की नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ