---विज्ञापन---

प्रयागराज में एक घर से उठी तीन अर्थियां, बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने घर में लगाई आग; जिंदा जले सास-ससुर

Prayagraj News: प्रयागराज में बदले की आग में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक महिला की हत्या के बाद मायके वालों ने उसके ससुराल में पहुंचकर घर में आग लगा दी, जिससे सास और ससुर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

---विज्ञापन---

Prayagraj News:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ तीन अर्थियां उठने से हड़कंप मच गया। ये अर्थियां बहू, सास और ससुर की है। बहू की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली, जबकि सास-ससुर घर में आग लगने से जिंदा जल गए।  यह पूरी घटना कब और कैसे हुई, आइए जानते हैं…

मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, पूरा मामला मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार की देर रात एक महिला अंशिका केसरवानी की संदिग्ध हालात में फंदे से झुलती हुई लाश मिली, जिससे गुस्साए मायके वालों ने उसके ससुराल में पहुंचकर घर में आग लगा दी। इससे अंशिका के सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

---विज्ञापन---

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप

हालांकि, पुलिस ने 5 लोगों को बचा लिया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि महिला की मौत के समय घर वाले भी अंदर थे। वे कुंडी लगाये हुए थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। वहीं, इस घटना से आसपास के लोग इतना नाराज हुए कि वे घर का सामान तोड़ने लगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भाई ने शादीशुदा बहन संग लिए सात फेरे, UP में सामने आया चौंकाने वाला मामला

डीसीपी ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि रात 11 बजे मुट्ठीगंज थाने में सूचना मिली कि एक महिला ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली है, जिससे आक्रोशित मायके वालों ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को घर से बाहर निकाल लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

---विज्ञापन---

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

डीसीपी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे मकान की जांच की गई, जिसमें  मकान से 2 शव बरामद हुए, जो लड़की के सास-ससुर के थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बता दें कि मृतक महिला अंशिका धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा की रहने वाली थीं। उनकी शादी मुट्ठीगंज के व्यापारी अंशू के साथ हुई थी। अंशिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने मायके वालों से मारपीट भी। कहा जाता है कि इसी दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर आग लगा दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP में भाई-बहन की शादी सुनकर एक्शन मोड में आई योगी सरकार, दूल्हा-दुल्हन को होगी जेल?

First published on: Mar 19, 2024 10:21 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola