Mahakumbh 2025: यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) और राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 का वीडियो लॉन्च किया। इस दौरान गुप्ता ने कहा कि महाकुंभ का आमंत्रण लेकर आया हूं। उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी निमंत्रण दिया है। गुप्ता ने कहा कि हरियाणावासियों को भी वे कुंभ में आने का निमंत्रण देते हैं। 2019 महाकुंभ में लगभग 24 करोड़ लोगों ने मां त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी। इस बार 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। पीएम मोदी ने विगत 11 सालों में देश की विरासत का विकास सुनिश्चित किया है।
यह भी पढ़ें:‘नीली क्रांति को फैशन शो बनाया…’, मायावती के भतीजे ने राहुल और प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
योगी सरकार द्वारा महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा। भारत की विविधता में एकता के उत्सव पर्व में हरियाणा के लोगों को वे न्योता देने आए हैं। महाकुंभ ‘एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत’ की झांकी है। भारतीय संस्कृति की अविस्मरणीय छवि विश्व पटल पर है। इस बार का महाकुंभ और अधिक बड़ा हो, इस दिशा में योगी सरकार कार्यरत है। सनातन धर्म को मानने वाली सभी संस्थाओं ने आवेदन किया है कि वे अपने पंडाल वहां लगाएंगे।
यह भी पढ़ें:सुनील यादव कौन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने US में करवाया मर्डर, नशा तस्करी से कनेक्शन
पीएम मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में एक बार फिर यूपी में महाकुंभ आयोजित हो रहा है। महाकुंभ स्वच्छ, सुरक्षित और डिजिटल होगा। पर्यावरण की दृष्टि से भी नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। स्वच्छ महाकुंभ के प्रयास को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। तीर्थ यात्रियों के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया जाएगा। परेड ग्राउंड में 100 बेड के 2 अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा आईसीयू भी बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। श्रद्धालु डिजिटल महाकुंभ का आनंद ले पाएंगे।
11 भाषाओं में होगी अनाउंसमेंट
11 भाषाओं में अनाउसमेंट का भी प्रबंध किया गया है। सभी भाषाओं में साइन बोर्ड होंगे। 101 स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रतिदिन 5 लाख वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पार्किंग की ऐसी व्यवस्था की गई है कि लोगों को ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा। 44 घाटों पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। मुंबई मरीन ड्राइव जैसी व्यवस्था यहां दिखेगी। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को अपग्रेड किया गया है। इसके तहत चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। कई लेयर में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं की काउंटिंग की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल ऐप से भी ट्रैकिंग की जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि चंडीगढ़ के अन्य गणमान्य लोगों को भी निमंत्रण दें।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines