आसमान से पानी की गहराई तक सुरक्षा व्यवस्था, पहली बार अंडरवाटर ड्रोन तैनात, जानें महाकुंभ में क्या हैं इंतजाम?

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस मेले में कोई परिंदा भी पर न मार पाए, इसके लिए आसमान से लेकर पानी की गहराई तक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Prayagraj Maha Kumbh 2025

Prayagraj Maha Kumbh 2025

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरशोर से चल रही है। महाकुंभ मेले को लेकर आसमान से लेकर नदी की गहराई तक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पहली बार प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी के लिए 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम ‘अंडरवाटर ड्रोन’ तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि तीर्थयात्रियों और अन्य आगंतुकों की सुविधा के लिए भारत की संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए 92 सड़कों का नवीनीकरण, 30 पांटून पुलों का निर्माण तथा 800 बहुभाषीय संकेतक लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां कर रही है कि प्रयागराज में महाकुंभ 2025 एक भव्य, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध आयोजन हो।

विज्ञापन

पहली बार पानी के अंदर ड्रोन तैनात होगा 

विज्ञापन

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले 45 दिवसीय इस मेले में विश्व भर से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि पहली बार 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम पानी के अंदर के ड्रोन संगम क्षेत्र में निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

2,700 कैमरे लगाए जाएंगे

मेला क्षेत्र में 2,700 कैमरे लगाए जाएंगे। 56 साइबर वॉरियर की एक टीम ऑनलाइन खतरों पर नजर रखेगी। सभी पुलिस स्टेशनों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि ‘महाकुंभ नगर’ को हजारों टेंट और आश्रयों के साथ एक अस्थायी शहर में परिवर्तित किया जा रहा है। 400 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और शेष परियोजनाएं 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ