समाजवादी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया है। शुरुआती समय में प्रतीक की बीमारी का पता नहीं चल पाया था। अब उनकी बीमारी की वजह साफ हो गई है। परिवारजनों के मुताबिक, प्रतीक यादव काफ़ी समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित से थे। कुछ दिन पहले प्रतीक यादव 1 सप्ताह के लिए मेदांता में भी भर्ती किए गए थे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक बेहोश होने पर अपर्णा यादव के भाई अमन उनको सिविल लेकर पहुंचे थे जहां उनको मृत घोषित किया गया। अपर्णा यादव शहर से बाहर थी। अब वह लखनऊ पहुंच रही हैं। प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्चुरी में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं BJP नेता अपर्णा यादव? कहां से पढ़ी-लिखीं और कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन, 7 पॉइंट में
प्रतीक यादव अपर्णा यादव के पारिवारिक मित्र मुकेश बहादुर ने बताया कि अपर्णा पहले सोमनाथ गई थी। कल वह दिल्ली में थी और मेरी बात हुई थी लेकिन प्रतीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। उसमे प्रतीक की मृत्यू आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: कौन थे अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव? मुलायम सिंह की पहली या दूसरी किस पत्नी से था
अखिलेश यादव ने जताया दुख
प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने एक्स पर प्रतीक यादव की फोटो शेयर करके अपना दुख प्रकट किया। अखिलेश ने लिखा कि प्रतीक जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines