कौन हैं BJP नेता अपर्णा यादव? कितनी पढ़ी-लिखीं और कब जॉइन की राजनीति, 5 पॉइंट में जानें सबकुछ

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। प्रतीक के निधन के साथ ही उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी सुर्खियों में हैं। अपर्णा यादव भी मुलायम और अखिलेश की तरह उत्तर प्रदेश की सियासत का बड़ा नाम हैं और वे मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। आइए अपर्णा यादव के बारे में और डिटेल में जानते हैं...

Aparna Yadav
1 / 4

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की शादी साल 2011 में हुई थी। करीब 10 साल की दोस्ती और अफेयर के बाद उन्होंने प्रतीक से शादी की थी। दोनों की शादी में राजनीति और बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। लेकिन जनवरी 2026 में प्रतीक-अपर्णा के रिश्ते में तनाव की खबरें आई थीं, जब प्रतीक ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

अपर्णा यादव का फैमिली बैकग्राउंड

अपर्णा यादव का फैमिली बैकग्राउंड2 / 4

1 जनवरी 1990 को जन्मीं अपर्णा यादव लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं। अरविंद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सूचना आयुक्त भी रहे। अपर्णा की मां अंबी बिष्ट प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिन पर साल 2024-25 में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। वहीं अपर्णा के भाई चंद्रशेखर बिष्ट पर धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन

अपर्णा यादव का एजुकेशनल बैकग्राउंड

अपर्णा यादव का एजुकेशनल बैकग्राउंड3 / 4

अपर्णा यादव की स्कूल एजुकेशन लखनऊ के प्रतिष्ठित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से हुई। इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करके अपर्णा भारत लौट आईं और राजनीति का रुख किया। अपर्णा यादव परफेक्ट क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में 9 साल तक शास्त्रीय संगीत की औपचारिक शिक्षा ली। अपर्णा ठुमरी शैली में पारंगत हैं।

अपर्णा यादव का पॉलिटिकल करियर

अपर्णा यादव का पॉलिटिकल करियर4 / 4

परिवार में राजनीतिक और प्रशानसिक माहौल के कारण अपर्णा की सोच और रुचि बचपन से राजनीतिक और सामाजिक रही। इसलिए अपर्णा ने राजनीति में आने का फैसला किया। अपर्णा ने साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ में बयान दिया था, तब वे सुर्खियों में आई थीं। साल 2017 में अपर्णा ने समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ कैंट निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे 33796 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। साल 2022 में अपर्णा ने BJP जॉइन की थी। अपर्णा ने सरोजिनी नगर सीट से भाजपा का टिकट भी मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, बल्कि राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन