---विज्ञापन---

किस बीमारी से प्रतीक यादव का हुआ निधन? 1 सप्ताह मेदांता में रहे थे भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया है। शुरुआती समय में प्रतीक की बीमारी का पता नहीं चल पाया था। अब उनकी बीमारी की वजह साफ हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

समाजवादी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया है। शुरुआती समय में प्रतीक की बीमारी का पता नहीं चल पाया था। अब उनकी बीमारी की वजह साफ हो गई है। परिवारजनों के मुताबिक, प्रतीक यादव काफ़ी समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित से थे। कुछ दिन पहले प्रतीक यादव 1 सप्ताह के लिए मेदांता में भी भर्ती किए गए थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक बेहोश होने पर अपर्णा यादव के भाई अमन उनको सिविल लेकर पहुंचे थे जहां उनको मृत घोषित किया गया। अपर्णा यादव शहर से बाहर थी। अब वह लखनऊ पहुंच रही हैं। प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्चुरी में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं BJP नेता अपर्णा यादव? कहां से पढ़ी-लिखीं और कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन, 7 पॉइंट में

प्रतीक यादव अपर्णा यादव के पारिवारिक मित्र मुकेश बहादुर ने बताया कि अपर्णा पहले सोमनाथ गई थी। कल वह दिल्ली में थी और मेरी बात हुई थी लेकिन प्रतीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। उसमे प्रतीक की मृत्यू आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन थे अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव? मुलायम सिंह की पहली या दूसरी किस पत्नी से था

अखिलेश यादव ने जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने एक्स पर प्रतीक यादव की फोटो शेयर करके अपना दुख प्रकट किया। अखिलेश ने लिखा कि प्रतीक जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 09:51 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola