Kanpur Encounter: उत्तरप्रदेश के कानपुर में पुलिस ने आज सुबह दो शातिर लुटेरों का एनकांउटर कर दिया। फजलगंज थाना पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल दोनों आरोपियों का स्थानीय हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि 23 अक्टूबर को कानपुर के फजलगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भूमिगत चल रहे थे।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद कोर्टरूम में बवाल क्यों मचा? वकीलों ने की तोड़-फोड़ और जलाई चौकी, आज ठप किया काम
पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
एडीसीपी महेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 23 अक्टूबर को लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दादा नगर ढाल से रेलवे कंटेनर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाश इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी। एडीसीपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों के नाम गुलफान और सुल्तान है।
ये भी पढ़ेंः नशेड़ी युवती ने मचाया हड़कंप! 20 लोग HIV पॉजिटिव, पत्नियां भी हुईं संक्रमित
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines