---विज्ञापन---

गाजियाबाद कोर्टरूम में बवाल क्यों मचा? वकीलों ने की तोड़-फोड़ और जलाई चौकी, आज ठप किया काम

Judge Lawyers Fight Update: गाजियाबाद कोर्टरूम में जज और वकीलों के बीच खूब बवाल हुआ। विवाद सुलझाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वकीलों के खिलाफ केस दर्ज करके एक्शन लिया तो वकीलों ने भी विरोध जताते हुए काम ठप कर दिया।

---विज्ञापन---

Ghaziabad Court Room Judge Lawyers Fight: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर की जिला अदालत में बीते दिन खूब बवाल हुआ। जज और वकीलों में बहसबाजी के चलते जज ने अपनी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी को बुला लिया। भड़के वकीलों को शांत करने के लिए पुलिस बीच बचाव किया तो वकील कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे भड़के वकीलों ने पुलिस चौका घेराव किया।

तोड़-फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए करीब 50 लोगों पर FIR की है। वहीं विरोध में वकीलों ने पूरे उत्तर प्रदेश में काम ठप कर दिया। वकीलों ने जज के तबादले की मांग करते हुए काम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। साथ ही मारपीट में घायल वकीलों के इलाज के लिए 2-2 लाख मुआवजा भी मांगा है। वकीलों का कहना है कि जब तक जज पर कार्रवाई नहीं होगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।

---विज्ञापन---

 

इसलिए हुआ था बवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद कोर्ट में एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी। वकील नाहर सिंह यादव ने जमानत याचिका दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग जज से की, लेकिन जज ने इनकार कर दिया। इस दौरान वकील और जज के बीच बहस हो गया। विवाद बढ़ा और जज डाइस से नीचे आ गए। फिर जज-वकील आमने-सामने हो गए और उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस और PAC बुला ली। जज का बचाव करते हुए पुलिस ने वकीलों पर बल का प्रयोग किया। DCP राजेश कुमार ने लाठीचार्ज के आदेश दिए। जज वकीलों को लाइसेंस जब्त कराने और जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे, जिससे वकील भड़क गए। फिर इतना हंगामा हुआ कि कई थानों की पुलिस और PAC बुलानी पड़ी। पुलिस ने जज को घेरकर उन्हें उनके दफ्तर तक सुरक्षित पहुंचाया।

---विज्ञापन---

 

वकीलों ने ऐसे रिएक्ट किया

जज की धमकियों और पुलिस के लाठीचार्ज से भड़के वकीलों में से कुछ को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची, लेकिन वकीलों के दूसरे ग्रुप ने चौकी में आग लगा दी। तोड़-फोड़ करते हुए फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। खिड़कियों के शीशे तोड़े। कुर्सियां और मेज उठाकर फेंके। मेटल डिटेक्टर भी तोड़ दिया। DCP सिटी राजेश कुमार, ACP कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव जज को सिक्योरिटी देने कोर्ट पहुंचे। वकीलों के हमले में पुलिस वाले घायल हुए। सुरक्षा के लिए कोर्ट और थाने के बाहर अर्धसैनिक बल और PAC की कंपनियां तैनात करनी पड़ी।

---विज्ञापन---

मामले में दर्ज किए गए 2 केस

एडिशनल CP दिनेश पी ने बताया कि मामले में पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत 50 वकीलों पर 2 केस दर्ज किए हें। एक FIR गाजियाबाद जिला कोर्ट के केंद्रीय नाजिर संजीव गुप्ता ने कराई है। इस केस में अधिवक्ता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, अभिषेक यादव, दिनेश यादव और 40–50 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। दूसरी FIR चौकी प्रभारी संजय सिंह ने कराई है। पुलिस चौकी पर पत्थर बरसाने और पुलिस चौकी को जलाने के आरोपी में 50 अज्ञात वकीलों को केस में नामजद किया गया है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Oct 30, 2024 09:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola