प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जाएंगे; कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास

PM Modi France-UAE visit, Emmanuel Macron, Bastille Day Parade, UAE

PM Modi UP-CG Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी पहले रायपुर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

छत्तीसगढ़ के बाद पीएम मोदी गोरखपुर जाएंगे जहां गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। गोरखपुर से पीएम मोदी वाराणसी जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1677112769173413888

छत्तीसगढ़ में 7,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब 7,600 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद मोदी पहली बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का मानना है कि मोदी की यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आएगी। राज्य गठन के बाद से 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद पार्टी 2018 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हार गई थी। एक अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम यहां साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10.45 बजे होगा।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन, एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये की लागत से बनी 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण, केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन और एक बॉटलिंग भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को देंगे कार्ड

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे और अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम उसी स्थान पर एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

राज्य भाजपा प्रमुख अरुण साव ने कहा, “चुनाव से पहले राज्य में पीएम मोदी की पहली रैली पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी और समर्थकों को फिर से जीवंत करेगी।” उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बैठक के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं और इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

गोरखपुर में वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाएं हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बाद गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के तहत पीएम यहां गीता प्रेस के शताब्‍दी वर्ष समारोह के समापन में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस को गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। साथ ही 693 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे स्टेशन की रिमॉडलिंग परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।

गोरखपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां बरेका सभागार में शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद कर सकते हैं। प्रधानमंत्री यहां नौ वर्षों के कार्यकाल की अपनी उपलब्धियां बताएंगे। काशी के विकास पर भी चर्चा कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ