मणिपुर: दंगाईयों ने सैनिकों पर हमला कर हथियार लूटने की कोशिश की, सुरक्षा बलों ने रोका तो हुई झड़प; एक की मौत

Manipur Violence, Manipur Viral Video Case, N Biren Singh

Manipur Violence

विज्ञापन

Manipur Situation: मणिपुर में भीड़ ने हथियार लूटने की कोशिश में इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) पर हमला कर दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे रोक दिया। इस झड़प में भीड़ में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना आज मणिपुर के थौबल जिले में हुई जब सैकड़ों लोग IRB पोस्ट पर पहुंच गए।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि भीड़ ने सैनिकों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कें अवरुद्ध कर दीं। हालांकि, असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया। सेना ने बयान में कहा कि मणिपुर के थौबल जिले के खंगाबोक में इंडिया रिजर्व बटालियन से हथियार लूटने के प्रयास को आज सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। असफल प्रयास के दौरान एक दंगाई मारा गया जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

मणिपुर पुलिस बोली- राज्य के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण

उधर, राज्य पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हिंसा की छिटपुट घटनाओं के साथ मणिपुर के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण है। हिंसा लगातार जारी रहने के कारण राज्य भर में लगभग 118 चेक-पॉइंट स्थापित किए गए हैं और 326 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

मणिपुर में 3 मई से व्यापक झड़पें देखी जा रही हैं, जब मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति राज्य की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (एटीएसयूएम) की ओर से कुकी एकजुटता मार्च ने हिंसक रूप ले लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ