हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पीएम मोदी का यूपी वालों को बुलेट ट्रेन का तोहफा, कानपुर-लखनऊ, काशी और पटना रूट पर फर्राटे भरेगी हाई स्पीड रेल

Bullet train: बुलेट ट्रेन के संचालन से बिजनेस और बड़ी अर्थव्यवस्था को दशकों तक बड़ा फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट में दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना को जोड़ने का काम तेजी से शुरू हो गया है.

विज्ञापन
दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना को जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा. (Photo: AI)

भारत में बुलेट ट्रेन का काम तेजी से जारी है, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के निवासियों के एक और बड़ा तोहफा दे दिया है. शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन नेटवर्क के लिए नॉर्दन कॉरिडोर के तहत पीएम मोदी ने दिल्ली, यूपी और बिहार को जोड़ने वाले नेटवर्क के बेहतर होने की उम्मीद जताई है. बुलेट ट्रेन के संचालन से बिजनेस और बड़ी अर्थव्यवस्था को दशकों तक बड़ा फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट में दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना को जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा.

किन शहरों से होकर गुजरेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर?

नॉर्दर्न कॉरिडोर की शुरुआत दिल्ली से होगी, इसके बाद यह आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ते हुए वाराणसी पहुंचेगा. यहां से इसका विस्तार पटना और फिर गुवाहाटी तक प्रस्तावित है. इस नेटवर्क के विकसित होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: Bullet Train News: दिल्ली से इन 4 रूटों पर दौड़ेगी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन, कनेक्ट होंगे 50 शहर, जानिए क्या है पूरा प्लान?

विज्ञापन

महज 3 घंटे 33 मिनट में दिल्ली से वाराणसी

पीएम मोदी की मंजूरी के बाद प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर में दिल्ली से लेकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और पटना तक के शहरों को जोड़ने की योजना है. यह कॉरिडोर आगे गुवाहाटी तक जाएगा. बुलेट ट्रेन से दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी महज 3 घंटे 33 मिनट में पूरी की जा सकेगी. वहीं, वाराणसी से पटना पहुंचने में करीब 1 घंटे का समय लगेगा. अभी सड़क और सामान्य रेल मार्ग से इन शहरों के बीच सफर में काफी अधिक समय लगता है.

इन रूटों पर भी बचेगा समय

रेल मंत्री के मुताबिक, दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट, दिल्ली से कानपुर का 1 घंटा 45 मिनट और दिल्ली से लखनऊ का सफर 2 घंटे 12 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इसके अलावा वाराणसी से लखनऊ पहुंचने में 1 घंटा 21 मिनट, प्रयागराज पहुंचने में 33 मिनट और आगरा पहुंचने में 2 घंटे 34 मिनट लगने का अनुमान है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन कब शुरू होगा? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola