PM मोदी के सामने चुनावी रण में ये खास इंसान; कौन हैं किन्नर महामंडलेश्वर Hemangi Sakhi? जिन्हें वाराणसी से मिला टिकट

Eunuch Mahamandaleshwar Hemangi Sakhi Maa: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ महामंडलेश्वर को चुनावी रण में उतारा हैं। इससे वाराणसी में लोकसभा चुनावी रण काफी रोमांचक हो गया है। कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि महामंडलेश्वर काफी लोकप्रिय हैं।

PM Modi Contest With Eunuch Mahamandaleshwar Hemangi Sakhi Maa Varanasi Lok Sabha Election

प्रधानमंत्री मोदी को चुनावी रण में टक्कर देने के लिए इन्हें टिकट दिया गया है।

Eunuch Mahamandaleshwar Hemangi Sakhi Profile: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में इस बार एक मुकाबला काफी रोमांचक और दिलचस्प होगा। जी हां, उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके सामने चुनावी रण में देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को उतारा गया है।

विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उन्हें चुनाव टिकट दिया है। 5 भाषाओं में भागवत कथा सुनाने वाली हिमांगी 10 अप्रैल तक वाराणसी आ जाएंगी। वे खुद घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने बीते दिन उत्तर प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें सबसे खास महामंडलेश्वर हिमांगी का है।

विज्ञापन

क्यों चुनावी रण में हैं हिमांगी सखी?

हिमांगी सखी कहती हैं कि लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनकर वे किन्नरों को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए काम करेंगी। वे कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा अच्छा है, लेकिन ‘किन्नर बचाओ-किन्नर पढ़ाओ’ के बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की, मुझे इस पर काम करना है। किन्नरों को भी नौकरियों, लोकसभा, विधानसभा, स्कूल-कॉलेजों में आरक्षण मिलना चाहिए। उनका प्रतिनिधि भी सरकारी स्तर पर वर्किंग होना चाहिए, जो उनके हित में काम कर सके। किसी को या प्रधानमंत्री को हराना मकसद नहीं, बल्कि चुनाव जीतकर लोगों का विश्वास हासिल करना, किन्नरों को लोगों की नजरों में ऊपर उठाना, उन्हें आर्थिक क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाना मकसद है। इसके लिए राजनीति एक रास्ता है।

विज्ञापन

कौन हैं महामंडलेश्वर हिमांगी सखी?

हिमांगी सखी हिमांगी मां उर्फ हिमांगी सखी पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हैं। प्रथम किन्नर भगवताचार्य हैं। वे हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, मराठी में कथा सुनाती हैं। उनके पिता गुजराती थे। मां पंजाबी परिवार से थीं। हिमांगी सखी का पालन पोषण महाराष्ट्र में हुआ, इसलिए वे कहती हैं कि उन्हें 5 भाषाएं आती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ