Noida News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर जहां पूरे देश में विविध आयोजनों के माध्यम से जश्न मनाया गया वहीं नोएडा में एक खास और तकनीकी रूप से अत्याधुनिक पहल देखने को मिली. नोएडा के सेक्टर-132 स्थित ऐस कैपिटल बिल्डिंग को स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स ने 66 मीटर लंबी भव्य फसाड पर प्रधानमंत्री मोदी की आकर्षक और प्रेरणादायक तस्वीरों से सजा दिया. राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहा.
डायनामिक लाइटिंग से सजी
यह पूरा डायनामिक लाइटिंग सेटअप स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स द्वारा विशेष एलईडी तकनीक से डिजाइन किया गया जिसकी मदद से रंग-बिरंगे ग्राफिक्स, विजुअल्स और शुभकामनाएं लगातार फसाड़ पर प्रदर्शित होती रही. प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, उपलब्धियों और नेतृत्व को समर्पित यह प्रस्तुति एक डिजिटल समर्पण की तरह है.
ये भी पढ़ें: नोएडा की हाउसिंग सोसायटी को प्राधिकरण का अंतिम नोटिस, एक महीने में कराना होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
रातभर रहा आकर्षण का केंद्र
रात के समय जब इस 66 मीटर लंबी फसाड़ पर प्रधानमंत्री मोदी की चलती-फिरती तस्वीरें और संदेश प्रदर्शित हो रहे थे तब इस इलाके से गुजरने वाला हर व्यक्ति ठहर कर इस भव्य दृश्य को निहारता नजर आया. यह प्रस्तुति न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण थी बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता की भावनाओं की भी प्रतीक बनी.
कंपनी की ओर से भावपूर्ण संदेश
स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स की ओर से जारी संदेश में कहा गया यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम देश के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिवस पर इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से शुभकामनाएं दे सके. हमारी यह पहल तकनीक और राष्ट्रप्रेम के संगम का प्रतीक है.
ऐस कैपिटल बना सेल्फी प्वाइंट
प्रदर्शनी के दौरान ऐस कैपिटल बिल्डिंग के बाहर लोग रुक-रुक कर सेल्फी और वीडियो बनाते दिखे. सोशल मीडिया पर भी इस अनूठे आयोजन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए जिससे नोएडा का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम-फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा नया नमो भारत कॉरिडोर, डीपीआर तैयार करने की प्लानिंग शुरू
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
18 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines