Engineering Student Rape in Running Car: एक ओर जहां देश में महिला डॉक्टर के साथ रेप करके हत्या किए जाने का मामला गरमाया है, वहीं अब एक और लड़की के साथ रेप होने की वारदात सामने आई है। इंजीनियरिंग की स्टूडेंट को किडनैप करके उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। फिर उसे अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया गया। लोगों को वह बेहोशी की हालत में मिली, जिन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी पीड़िता का जानकार है और उसका सीनियर रह चुका है, वहीं इस घटना के बाद से लड़की डिप्रेशन में है। वारदात उत्तर प्रदेश के आगरा में अंजाम दी गई। थाना सिकंदरा पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें:नेवी अफसर से शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो; परमाणु पनडुब्बी के कैप्टन की ‘गंदी’ हरकत
जबरन गाड़ी में बिठाकर सुनसन जगह ले गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। उसने बताया कि वह आगरा के डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग कर रही है। वह 10 अगस्त की शाम को कारगिल चौराो पर थी। इस दौरान उसका सीनियर शिवांश गाड़ी लेकर आया और उसे जबरन खींचकर गाड़ी में बिठाकर ले गया। फिर सुनसान जगह पर गाड़ी पार्क करके उसने पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ संबंध बनाए और फिर अर्धनग्न हालत में उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिवांश आपराधिक प्रवृत्ति का लड़का है। वह कोर्स पूरा कर चुका है, लेकिन वह उस पर गंदी नजर रखता था। उसके कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। उसकी हरकतों का विरोध करने पर उसने उसकी मार्कशीट रुकवा दी।
यह भी पढ़ें:धड़ाम से बिल्डिंग गिरने का भयानक Video; दिल्ली में देखते ही देखते ध्वस्त हो गई 2 मंजिला इमारत
उपचार कराने के बाद पीड़िता ने दर्ज कराए बयान
थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने उपचार कराने के बाद अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया तो उसमें रेप की पुष्टि हुई। वहीं पीड़ित घटनाक्रम के बाद मानसिक तनाव में चली गई है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी जिंदगी खराब हो गई है। वह अब जीना नहीं चाहती। उसने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोपी की लोकेशन जम्मू में मिली है। गहन जांच पड़ताल के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:बहादुर पायलट! जान देकर 400 जिंदगियां बचाई, हेलीकॉप्टर होटल की छत से टकराया और धू-धू कर जला
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
7 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
13 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
13 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
17 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
17 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines