पासपोर्ट बनाना हुआ और आसान, क्या-क्या बदलाव? नोएडा में हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र का विस्तार

Passport Related good news: पासपोर्ट बनवाने के लिए अब ज्यादा दौड़ धूप नहीं करनी होगी. नोएडा के सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनवाना आसान होगा. पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में कई बदलाव हैं, पासपोर्ट सेवा का विस्तार होने के कारण आवेदनों की संख्या में भी तगड़ा इजाफा होना तय है.

indian passport

Passport Related good news: उत्तरप्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को अब पासपोर्ट बनाने में काफी आसानी होगी. आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के मकसद से सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र में सुविधाओं को बढ़ाया गया है, इससे आवेदनों में भी इजाफा होगा, क्योंकि प्रक्रिया आसान होने के कारण पासपोर्ट के आवेदन बढ़ेंगे और दस्तावेज प्रमाणित करवाना भी पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा. पासपोर्ट सेवा केंद्र में अतिरिक्त काउंटर, अलग उपकरण और एक्स्ट्रा मशीनें लगाई गई हैं.

क्या कहते हैं सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार?

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के सेक्टर-19 के हेड पोस्ट ऑफिस के सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने माना कि सुविधाएं बढ़ने से पासपोर्ट के आवेदनों का बढ़ना स्वाभाविक है. यहां आने वाले आवेदनों की संख्या के हिसाब से संसाधन कम थे, उन्हें बढ़ाया गया है. तीन नए काउंटर लगने के बाद अब पांच काउंटरों पर काम होगा. दो नई मशीनें भी लगाई गई हैं. इससे अब पांच गुना ज्यादा तेजी से काम होगा. मौजूदा संसाधनों के तहत काम करते हुए रोजाना केवल 45 आवेदन ही मंजूर हो पा रहे थे, सत्यापन के लिए रोजाना बुलाए जाने वाले आवेदकों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है. नए संसाधनों को लगाने के बाद अब रोजाना 200 से ज्यादा आवेदन लिए जा सकेंगे.

नए बदलाव के बाद अब तेजी से होगा काम

सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार कहते हैं कि कम स्टाफ और संसाधन के चलते आवेदकों को अपाइंटमेंट मिलने में काफी वक्त लग जाता था, अब नए संसाधन, तीन नए काउंटर और नई मशीनें लगाने के बाद आवेदकों को अपॉइंटमेंट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी. नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लोगों को गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. नए पासपोर्ट के लिए अपाइंटमेंट लेने का काम भी आसान होगा. स्लॉट को लेकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ