टिकट बुकिंग में मोटा फायदा करवाएगा भारतीय रेलवे! कन्फर्म टिकट को कैंसल कराने की जरूरत नहीं

Indian Railways online ticket date changing rule: भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में नया क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है. प्रस्तावित नए बदलाव के तहत अब कन्फर्म टिकट को कैंसल करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऑनलाइन तारीख बदलकर उसी टिकट पर यात्रा की जा सकेगी. जानें, भारतीय रेलवे के नए प्रस्तावित नियम के बारे में

Indian Railway

Credit: Freepik

विज्ञापन

Indian Railways online ticket date changing rule: भारतीय रेलवे आने वाले दिनों में पहली बार कन्फर्म टिकटों की तारीख बदलने की ऑनलाइन सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. सुविधा के शुरू होने पर आपात हालातों में टिकट कैंसल करवाने की जरूरत नहीं होगी, आप ऑनलाइन कन्फर्म तारीख की टिकट बदलवा सकेंगे और उसी पर अलग दिन यात्रा कर पाएगा. अभी टिकट कैंसल करवाने के लिए मोटा कैंसलेशन चार्ज कटवाना पड़ता है. नई सुविधा लागू होने पर आपका कैंसलेशन चार्ज बच जाएगा.

क्या है मौजूदा व्यवस्था, क्या होगा बदलाव

रेलवे टिकटों की तारीखों में परिवर्तन अभी केवल निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 48 घंटे पहले टिकट काउंटरों पर ऑफलाइन माध्यम से ही संभव है, तथा इसके लिए शुल्क का भुगतान करना होता है. सूत्रों के अनुसार, भारतीय रेलवे पहली बार एक ऑनलाइन सुविधा शुरू करने जा रहा है जिससे यात्री अपने आरक्षित टिकटों की तारीख बदल सकेंगे. यह नई सेवा जनवरी 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है, जो बेहतर यात्री सुविधा के लिए रेलवे सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों का समय बचेगा.

विज्ञापन

नई सुविधा पर क्या बोले रेलमंत्री?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई सुविधा की शुरुआत जनवरी 2026 से होगी. यात्री बिना किसी शुल्क के अपनी कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदल सकेंगे. मौजूदा व्यवस्था के तहत यात्रियों को अपनी यात्रा तिथि बदलने के लिए अपना टिकट रद्द करके नया टिकट बुक करना पड़ता है, इससे कैंसलेशन चार्ज में यात्रियों का काफी नुकसान होता है. नए बदलावों को लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हालांकि नई तारीख पर कन्फर्म टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि यह सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है. इसके अलावा अगर नए टिकट की कीमत ज़्यादा होगी तो यात्रियों को किराए का अंतर चुकाना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ