Parthala Flyover: देरी से नाराज भीड़ ने किया नोएडा के सिग्नेचर ब्रिज का 'उद्घाटन', वीडियो वायरल

Parthala Bridge, Parthala Bridge News, Noida Parthala Bridge News Hindi, Parthala Bridge Social Media News Hindi, Parthala Bridge Noida Viral Video
विज्ञापन

Parthala Flyover: नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाले पार्थला सिग्नेचर ब्रिज को सोमवार दोपहर जनता ने ही खोल दिया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में लोग अपनी निराशा व्यक्त करते देखे जा सकते हैं। लोग इस बात से नाराज थे कि उनका कहना था कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे बंद रखा गया था जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी।

पुल के निर्माणाधीन होने के चलते गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। इसके खुलने से लोगों को ट्रैफिक से राहत मिल सकती है। हालांकि पुल के जरिए लोगों के आने जाने की खबर की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बार फिर पुल को बंद कर दिया।

Advertisment

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1668468197593604097

31 मई थी प्रोजेक्ट के तैयार होने की डेडलाइन

जानकारी के मुताबिक, 31 मई को इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की डेडलाइन थी। पुल के न होने से गौर सिटी और आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब उम्मीद है कि यहां पुल की वजह से जाम नहीं लगेगा। अब जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में फ्लाइओवर का उद्गाटन किया जा सकता है। बता दें कि सिग्नेचर फ्लाइओवर ढाई साल में तैयार हुआ है।

24 दिसंबर 2020 से 6 लेन वाले 697 मीटर लंबे पर्थला फ्लाइओवर का काम शुरू हुआ था। इसे बनाने में 80.54 लाख रुपये खर्च हुआ है। एक आकड़े के अनुसार इस रास्ते से करीब 1.25 लाख यात्री रोज गुजरते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ