पाकिस्तान को 2 और झटके देगा भारत! दुनिया के सामने बेनकाब करने को बनाया जबरदस्त प्लान

India Vs Pakistan: भारत पाकिस्तान का बख्शने को मूड में नहीं है। इसलिए भारत ने अब पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने का प्लान बनाया है। भारत अपने डिफेंस सिस्टम का और मजबूत करने की कोशिश में भी जुट गया है।

India Vs Pakistan | India Pakistan Ceasefire | Operation Sindoor

India Vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को अब इंटरनेशनल लेवल पर बेनकाब करने का प्लान बनाया है।

सिंधु जल संधि, आयात निर्यात संबंध तोड़ने के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान पर आक्रामक वार किया है। पहलगाम आतंकी हमले का साजिशकर्ता बताकर दुनिया के सामने पाकिस्तान की किरकिरी कराई। पाकिस्तान के एयरबेस तबाह करके डिफेंस सिस्टम को काफी हद तक फेल कर दिया, लेकिन भारत अभी पाकिस्तान का बख्शने वाला नहीं है।

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान को 2 और झटके देने की तैयारी में है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि भारत विदेशों में मल्टी पार्टी डेलिगेशन भेजकर पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब करेगा। दूसरी ओर, भारत सरकार ने अपने रक्षा बजट को और मजबूत करने के लिए 50000 करोड़ की अतिरिक्त राशि का प्रस्ताव दिया है, जिसे संसद के शीतकालीन सत्र में अप्रूव कराया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है मल्टी पार्टी डेलिगेशन का प्लान?

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेशों में भेजने की योजना पर विचार चल रहा है। इस डेलिगेशन का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद की असलियत दुनिया को बताना और इस पर भारत का रुख स्पष्ट करना है। आतंकवाद और आतंकियों को लेकर पाकिस्तान को बेनकाब करना है।

विज्ञापन

बता दें कि यह कोई नई कोशिश नहीं है, बल्कि पहले भी इस तरह के प्रयास किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भी अटल बिहारी वाजपेयी ने यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स काउंसिल के पास भेजा था। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी ऐसा कदम उठाया था। उन्होंने खुद दुनियाभर के अंतरराष्ट्रीय समुदायों से बात की थी। अब प्रधानमंत्री मोदी यह कदम उठा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है रक्षा बजट को लेकर योजना?

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की नींद उड़ाने के लिए भारत सरकार अब अपने डिफेंस सिस्टम को और मजबूत बनाएगी। नए हथियार, गोला बारूद, मिसाइलें, ड्रोन खरीदेगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने रक्षा बजट में 50000 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। इस बजट से भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतें पूरी की जाएंगी। तीनों सेनाओं के लिए जरूरी खरीदारी और अनुसंधान एवं विकास कार्य किए जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को बजट पेश किया था। इसमें रक्षा मंत्रालय का साल 2025-26 का बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये था। यह बजट पिछले साल की तुलना में 9.2% ज्यादा है। साल 2024-25 में 6.22 लाख करोड़ आवंटित किए गए थे। साल 2014-15 में रक्षा मंत्रालय को 2.29 लाख करोड़ का बजट दिया गया था। पिछले 10 साल में भारत का रक्षा बजट करीब 3 गुना बढ़ा है और भविष्य में इसे और बढ़ाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ