jp Yadav
Read More
---विज्ञापन---
Painful story of elderly woman: लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला की दिल दहला देने वाली दास्तान सामने आई है। दो बेटों और एक बेटी के होते हुए यह महिला सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर थी। इसके साथ ही वह सड़कों पर एक तरह से भीख मांग कर अपना जीवन गुजार रही थी। पिछले दिनों बारिश के बीच यह महिला लावारिस हालत में भीगती मिली तो किसी ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उसे वृद्धाश्रम भेज दिया।
वहीं, सूचना पर कृष्णानगर थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। लावारिस हालत में भीग रही महिला को थाने लाकर उसे खाना खिलाया। इसके बाद डॉक्टर से जांच कराकर उससे परिवार के बारे में जानकारी ली।
लखनऊ पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला का नाम रामबेटी मिश्रा है और उसके पति राम बहादुर मिश्रा की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। इस उम्र में कोई परिजन उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता है, इसलिए उसे वृद्धाश्रम में भेज दिया गया है।
Traffic Challan: वाहन चालक नोट करें अपने अधिकार, वरना कर बैठेंगे ‘बेवकूफी’
पुलिस की मानें तो रामबेटी के दो बेटे प्रकाश और राहुल हैं। कुछ वर्ष पहले दोनों बेचे पैतृक संपत्ति बेचकर कहीं चले गए। वहीं, मां बेसहारा और लावारिस हो गई। हैरत की बात यह है कि दोनों ने मां को अपना पता तक नहीं दिया है। यह महिला मूलरूप से हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित खरजुरहा गांव की रहने वाली है।
मॉब लिंचिंग समेत सरकार ने बदले ये 3 बड़े कानून, अमित शाह बोले- अंग्रेजों की सोच से नहीं चलेगा देश
लखनऊ पुलिस ने बताया कि बेटों से संपर्क नहीं होने की स्थिति में बेटी से संपर्क किया गया। इस पर बेटी ने बताया कि वह खराब आर्थिक स्थिति के चलते मां को साथ नहीं रख सकती है। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला की सहमति से उसे वृद्धाश्रम भेज दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।