उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है. सपा नेता आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर राजभर ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच जेल में हुई बातचीत पूरी तरह बेनतीजा रही है और दोनों के बीच कोई ‘सेटिंग’ नहीं बैठ पाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा से अल्पसंख्यकों के हक और वास्तविक विकास से बचती रही है.
यह भी पढ़ें : ‘मुकदमे फर्जी हैं…’, आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव; आगामी विधानसभा चुनाव पर लिए सुझाव
‘गृह मंत्री नहीं, अब सीएम की कुर्सी चाहते हैं आजम’
ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और बयानों के जरिए सपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा नेता शिवपाल यादव ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि सपा की सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन अब आजम खान को यह मंजूर नहीं है. राजभर का दावा है कि आजम खान अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं और इसी शर्त के चलते दोनों नेताओं की वार्ता पटरी से उतर गई है.
‘साइकिल छोड़ पतंग थामने की तैयारी’
सुभासपा प्रमुख ने दावा किया कि अखिलेश यादव से बात न बनने के बाद अब आजम खान सपा यानी ‘साइकिल’ का साथ छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के चुनाव चिह्न ‘पतंग’ को थामने का मन बना रहे हैं. राजभर के अनुसार, रामपुर में ओवैसी की हालिया रैली के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चुनावी गणित गड़बड़ा गया है. इसी दबाव में अखिलेश आनन-फानन में आजम खान से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी.
‘मुस्लिम मांग रहे हैं हक, हिस्सेदारी और विकास’
ओपी राजभर ने कहा कि आज का मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है. वे सिर्फ वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने वाजिब अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुस्लिम समुदाय अब बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार और बराबर के अधिकार मांग रहा है. वे अपनी राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी के लिए आवाज उठा रहे हैं.” सपा मुखिया को सीधी चुनौती देते हुए राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव वास्तव में मुस्लिम समुदाय के हितैषी हैं और उनकी परवाह करते हैं, तो उन्हें आगे आकर बड़ा फैसला लेना चाहिए. राजभर ने दो टूक कहा कि अखिलेश यादव को यह घोषणा करनी चाहिए कि उनकी पार्टी सत्ता में आए या न आए, वे उत्तर प्रदेश में किसी मुस्लिम चेहरे को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे.
यह भी पढ़ें : आजम खान और जौहर ट्रस्ट पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
18 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
20 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
20 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
22 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
23 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines